{"_id":"5cc92ee7bdec22078c36dd0d","slug":"bulandshahr-trader-shot-injured-while-protesting-against-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: लूटपाट के विरोध पर व्यापारी को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: लूटपाट के विरोध पर व्यापारी को गोली मारी, गंभीर
Wed, 01 May 2019 11:16 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुुलंदशहर
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 01 May 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यापारी को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि सुबह वह अपनी स्कूटी से नवीन मंडी जा रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घायल व्यापारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ढोरी मोहल्ला निवासी रजत पुत्र यशपाल नवीन मंडी में आढ़त व्यापारी हैं। बुधवार सुबह को वह स्कूटी पर सवार होकर नवीन मंडी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मंडी के निकट ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
जिसके बाद बदमाशों ने रजत से थैला लूटने का प्रयास किया। जब उसने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसको गोली मार दी। गोली रजत के पेट में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रजत को गोली लगने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आनन-फानन में घायल व्यापारी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद व्यापारी को नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया। उधर जानकारी होने पर एसपी देहात मनीष मिश्र, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस मामले में जल्द ही कार्रवाई करने की बात कह रही है।