फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   blood donation camp in vasundhara hospital collaboration with amar ujala

अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से वसुंधरा अस्पताल में रक्तदान शिविर

Sat, 11 Jun 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 11 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
blood donation camp in vasundhara hospital collaboration with amar ujala
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-16 स्थित वसुंधरा अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन, प्रभा रस्तोगी कैंसर रिचर्स चैरिटेबल फाउंडेशन और भारत विकास परिषद के सहयोग से शनिवार को रक्तदान शिविर लगा। शिविर में 48 लोगों ने 48 यूनिट ब्लड डोनेट किया। शिविर में अन्य सामाजिक संस्थाओं समेत आरडब्ल्यूए ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन


सेक्टर-16 स्थित वसुंधरा अस्पताल में प्रभा रस्तोगी कैंसर रिसर्च चैरिटेबल फाउंडेशन, अमर उजाला फाउंडेशन, भारत विकास परिषद, वैशाली व्यापार मंडल, जनसत्ता सहकारी आवास समिति, सत्यम अपार्टमेंट, परिवहन अपार्टमेंट, जीव अपार्टमेंट, सहयोग आवास समिति के सहयोग से सुबह 10 बजे से शिविर लगा।
विज्ञापन


कैंप का उद्घाटन एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ परामर्श दाता डा. संदीप पंवार ने किया। एमएमजी के ब्लड बैंक के डॉक्टरों की टीम ने ब्लड एकत्रित किया। साथ ही लोगों को रक्तदान के महत्व को भी बताया गया। कैंप में 48 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। इसमें महिलाओं ने भी रक्तदान किया। इस दौरान डा. विनोद कुमार, डा. आसिफ, योगेंद्र सिंह, मनिंदर सिंह, डा. गिरीश रस्तोगी, संजय रस्तोगी, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed