फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP leader prem kumar dhumal statement on cm virbhadra singh.

धूमल ने बताया, इसलिए सीबीआई जांच में फंसे हैं सीएम

Sat, 09 Apr 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Sat, 09 Apr 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
 BJP leader prem kumar dhumal statement on cm virbhadra singh.
सर्किट हाउस रामपुर बुशहर में प्रेस वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र के बगीचों की देखरेख मैंने नहीं की। जिन बगीचों में कुछ साल पहले तक लाखों की आमदनी होती थी, उनमें कुछ ही साल के बाद करोड़ों का सेब कैसे पैदा गया है?

विज्ञापन


इससे स्वयं ही संदेह की सुई मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर घूमनी स्वाभाविक थी। पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार को रामपुर के सर्किट हाउस में प्रेस सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से जब सवाल पूछा गया कि जब भी केंद्रीय जांच ब्यूरो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है तो आरोप लगाया जाता है कि यह सारा खेल परदे के पीछे से धूमल कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस सवाल पर धूमल ने कहा कि मैंने कभी वीरभद्र सिंह के बगीचों की देखभाल नहीं की और न ही उनके सेब बाजार में स्कूटरों, कारों और टैंकरों से मार्किट में भेजे। मुख्यमंत्री के जिन बगीचों से कुछ साल पहले तक लाखों के सेब पैदा होते थे, उनमें ऐसा क्या हुआ जो कुछ वर्ष पहले से करोड़ों के सेब पैदा होने लग गए?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिन ट्रकों में यह सेब भेजा गया, उन ट्रकों के नंबरों की जांच की गई तो वह स्कूटरों, कारों और तेल के टैंकरों के निकले। सीबीआई को दाल में काला दिखा तो जांच से परते खुलती चली गई। अब मुख्यमंत्री उनपर बेबुनियाद आरोप लगाने का कोई मौका नहीं चूक रहे।

एचपी यूनिवर्सिटी में हुई भर्तियों की जांच होगी

 BJP leader prem kumar dhumal statement on cm virbhadra singh.
आनी में जनसभा को संबोधित करते पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सीएम ने कहा कि वीरभद्र सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है तो मंत्री और विधायक पैरवी पर उतर कर बयान देना शुरू कर देते हैं परंतु आपके पक्ष में भाजपा नेता बयान देने से गुरेज करते हैं, क्यों? कई भाजपा नेता मेरे पक्ष में बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि कई मंत्रियों को यह पता नहीं होता कि उनके नाम से वीरभद्र सिंह के पक्ष में क्या बयान जारी किया गया है?

धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विश्वविद्यालय में बैक डोर नियुक्तियों की और शिकायत आने पर भाजपा सत्ता में आकर जांच कराएगी। प्रदेश सरकार ने भारत-पाक क्रिकेट मैच धर्मशाला में नहीं कराने दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर 46 हजार करोड़ से अधिक का कर्जा है। जब पूछा कि मंत्रियों और विधायकों का वेतन बढने का विरोध क्यों नहीं किया? उन्होने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में हिमाचल में वेतन कम था।

प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों की वेतन वृद्धि जायज है। उन्होंने कहा कि पीलिया पर काबू पाने में प्रदेश सरकार विफल रही और अब पेयजल संकट है।  मुख्यमंत्री के विस क्षेत्र तक में हफ्ते बाद पेयजल मिल रही है।  सरकार विकास करने में विफल रही है और मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र रामपुर की सड़क की हालत खस्ता है। अन्य क्षेत्रों की सड़कों की हालत का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed