फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bike and car collided in Moga, many died

Moga Accident: मोगा में बाइक और कार की भिड़ंत, बाइक सवार बच्चे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Thu, 15 Jun 2023 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 01:23 PM IST
सार

कार सवार परिवार अबोहर की तरफ से चिंतपूर्णी जा रहे थे। मोगा के गांव दाता के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग मोटरसाइकिल से बाघापुराना जा रहे थे। मोगा के गांव सिंघावाला में पावर ग्रिड के पास अबोहर की तरफ से आ रही होंडा अमेज कार ने ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bike and car collided in Moga, many died
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोगा के गांव सिंघावाला में बिजली घर के पास मोटरसाइकिल और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में मोटर साइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। एक जख्मी है, जिसकी हालत गंभीर है। उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के पुताबिक कार सवार परिवार अबोहर की तरफ से चिंतपूर्णी जा रहे थे। मोगा के गांव दाता के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग मोटरसाइकिल से बाघापुराना जा रहे थे। मोगा के गांव सिंघावाला में पावर ग्रिड के पास अबोहर की तरफ से आ रही होंडा अमेज कार ने ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। एक महिला जख्मी है। वहीं कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed