{"_id":"5b44ede44f1c1b0c278b5985","slug":"big-relief-to-chandigarh-half-of-the-parking-rate-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़वासियों को बड़ी राहत, आज से आधे हो गए पार्किंग रेट, अब देने होंगे इतने रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़वासियों को बड़ी राहत, आज से आधे हो गए पार्किंग रेट, अब देने होंगे इतने रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग में खड़े वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को अब पार्किंग के बढ़े हुए रेट्स से राहत मिल गई है। बुधवार से दोपहिया वाहन चालकों को पेड पार्किंग में वाहन खड़ा करने के 10 रुपये की जगह 5 रुपये जबकि कार चालकों को 20 रुपये की जगह 10 रुपये ही अदा करने होंगे। साथ ही हर दो घंटे पर बढ़ने वाला रेट स्लैब अब खत्म कर दिया गया है। अब पेड पार्किंग में पूरे दिन वाहन खड़ा करने के 5 और 10 रुपये ही देने होंगे। वहीं, टूरिस्ट बस से पार्किंग का 100 रुपये चार्ज किया जाएगा।
सोमवार को पार्किंग ठेका कंपनी आर्य इंफ्रा से करार खत्म करने और सभी पेड पार्किंग पर अपना कब्जा लेने के बाद मंगलवार को नगर निगम की ओर से आपातकालीन बैठक बुलाई गई। वित्त एवं अनुबंध कमेटी की इस आपातकालीन बैठक में 31 मार्च से पहले के लागू पुराने रेट को ही दोबारा लागू करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया है कि अब पार्किंग के लिए फिलहाल पास बनवाने का सिस्टम नहीं रखा जाएगा। अब तब तक नए पास नहीं बनाए जाएंगे, जब तक कोई नई कंपनी पार्किंग चलाने ठेका नहीं ले लेती।
विज्ञापन
साथ ही नगर निगम ने 25 पेड पार्किंग चलाने के लिए 480 कर्मचारी आउटसोर्स पर रखने का निर्णय भी लिया है। इनके अलावा 55 सुपरवाइजर अलग से भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने कर्मचारी उपलब्ध करवाने वाली कंपनियों से भी आवेदन मांग लिए हैं। आउटसोर्स पर कर्मचारी उपलब्ध करवाने वाली कंपनी को फाइनल करने के लिए एक तीन सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में चीफ इंजीनियर, अकाउंट अधिकारी और ज्वाइंट कमिश्नर शामिल हैं।
सूत्रों का कहना है कि कर्मचारी उपलब्ध करवाने में सबसे कम रेट टीडीएस कंपनी ने भरा है। ऐसे में टीडीएस कंपनी पार्किंग चलाने के लिए कर्मचारी उपलब्ध करवाने का ठेका अलॉट किया जा सकता है। इस समय टीडीएस कर्मचारी शहर में 1300 सफाई कर्मचारी भी उपलब्ध करवा रही है। उधर, मंगलवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने ही शहर की सभी पेड पार्किंग चलाई। ऐसे में नगर निगम के अन्य सभी रूटीन के काम प्रभावित हुए। पार्किंग चलाने के लिए बागवानी, रोड, जन स्वास्थ्य, एमओएच और अतिक्रमण हटाओ दस्ते के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मंगलवार को एसडीओ स्तर के अधिकारी भी पार्किंगों में तैनात रहे।

मेयर और कमिश्नर को दिया क्रेडिट
पार्किंग में खड़े वाहन
आर्य इंफ्रा कंपनी के साथ पार्किंग ठेका खत्म करने के लिए अनुबंध कमेटी की बैठक में मंगलवार को बधाई देने का भी दौर चला। अनुबंध कमेटी के सदस्यों ने मेयर देवेश मोदगिल और कमिश्नर केके यादव को इसके लिए बधाई दी।
बैंक स्क्वेयर पार्किंग में चालकों ने किया हंगामा
मंगलवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने शहर की पेड पार्किंग चलाई और मंगलवार को बढ़े हुए रेट्स ही चार्ज किए। सेक्टर-17 की बैंक स्क्वेयर पार्किंग में कुछ वाहन चालकों ने हंगामा किया। इन चालकों का कहना था कि उन्होंने आर्य इंफ्रा कंपनी को पास बनाने के लिए भुगतान कर दिया है लेकिन अभी तक उनके पास बनकर नहीं आए हैं। अब उन्हें डबल पैसा देना पड़ रहा है।
पर्चियां हुईं समाप्त
नगर निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को चालकों को मैनुअल पर्चियां काटकर दीं। दोपहर में कई पार्किंगों में दोपहिया वाहनों की पर्चियां समाप्त हो गईं। पर्चियां समाप्त होने से कई चालकों ने निशुल्क वाहन पार्क किए। पर्चियां प्रिंट करवाने की जिम्मेवारी केयर टेकर के पास है। पर्चियां सोमवार रात को ही प्रिटिंग प्रेस में प्रिंट करवाई गई हैं।
कंपनी के बेरोजगार कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
आर्य इंफ्रा कंपनी से ठेका खत्म से बेरोजगार हुए कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ऐसे में कर्मचारियों को नगर निगम की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जो नई कंपनी उन्हें पार्किंग चलाने के लिए कर्मचारी उपलब्ध करवाएगी, वह उनकी ही भर्ती कर लेगी। बेरोजगार होने वालों में करीब 100 महिला कर्मचारी भी हैं। मालूम हो कि चंडीगढ़ देश में पहला राज्य बना था जहां पर पार्किंग चलाने की जिम्मेवारी महिलाओं के हाथ में सौंपी गई थी।
आर्य इंफ्रा कंपनी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
आर्य इंफ्रा कंपनी के निदेशक सुनील बिडलानी का कहना है कि नगर निगम के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी गई है। बुधवार को मामले की सुनवाई होगी। बिडलानी का कहना है कि नगर निगम ने काफी जल्दबाजी में पार्किंगों को खाली करवाकर कब्जा ले लिया जबकि जबकि उनके करोड़ों रुपये के उपकरण अब भी पेड पार्किंगों में लगे हुए हैं।

स्मार्ट पार्किंग को चेक करेगी कमेटी
फ्री पार्किंग में खड़े वाहन
कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला का कहना है कि पिछली सदन की बैठक में उन्होंने ने ही पार्किंग का मुद्दा उठाया था जबकि भाजपा के कुछ पार्षद पार्किंग चलाने वाली कंपनी को फेवर कर रहे थे। अगर वह रेट्स का मामला न उठाते हुए पार्किंग शुल्क कम न होता ऐसे में पार्किंग रेट्स कम होने का श्रेय कांग्रेस को ही जाता है।
स्मार्ट पार्किंग को चेक करेगी कमेटी
दूसरे शहरों में स्मार्ट पार्किंग के क्या क्या फीचर है। इस चेक करने के लिए ज्वाइंट कमिश्नर तेजदीप सैनी और चीफ इंजीनियर मुकेश बंसल की दो सदस्य कमेटी बनाई गई है जो कि दूसरे शहरों में चल रही पेड पार्किंग सिस्टम को स्टडी करने के लिए जाएगी।
एलांते माल, फन रिब्लिक और पिकाडली थियेटर के बाहर की पार्किंग में रेट नहीं होंगे कम
एलांते माल के अलावा मनीमाजरा स्थित फन रिब्लिक और सेक्टर-34 के पिकाडली थियेटर के बाहर बनी पेड पार्किंगों में शुल्क कम नहीं होंगे। यहां पर कार पार्किंग के 40 और दोपहिया वाहन के 20 रुपये ही चार्ज किए जाएंगे। इसके अलावा मिनी बस से 100, टूरिस्ट बस से 200 और हेलमेट और साइकिल पार्किंग के 4 रुपये चार्ज किए जाएंगे। इन पार्किंगों में आर्य इंफ्रा कंपनी भी इतने ही चार्ज करते थे। मालूम हो कि एलांते माल में प्रतिदिन हजारों लोग घूमने के लिए जाते हैं। बाकी बची सभी पेड पार्किंग में कम किए हुए रेट्स लागू किए गए हैं। वहीं, मल्टीलेवल पार्किंग में कार पार्किंग के 5 रुपये और दोपहिया वाहन के 2 रुपये ही चार्ज किए जाएंगे। सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग में सबसे कम रेट हैं।
अन्य पेड पार्किंग में यह रेट होंगे लागू
वाहन रेट
दोपहिया 5
चार पहिया 10
मिनी बस 20
टूरिस्ट बस 100
पार्किंग में कर्मचारियों की तैनाती पर इंटक ने जताई आपत्ति
इंटक उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने पेड पार्किंग में इंजीनियरिंग विंग के कर्मचारियों की नियुक्ति करने पर आपत्ति जताई है। हरजिंदर सिंह का कहना है कि इससे शहर का काम प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि रात का कैश भी नगर निगम में जमा नहीं हो रहा है। सुबह कैश जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में इंजीनियर्स को रात को कैश की सुरक्षा भी करनी पड़ रही है।
पास बनवा चुके चालकों पर दोहरी मार
जिन लोगों ने इस माह का पार्किंग पास आर्य इंफ्रा कंपनी से बनवा लिया है उनके के पास बुधवार से पार्किंगों में नहीं चलेंगे। इन चालकों को भी शुल्क अदा करके पार्किंग में वाहन खड़े करने होंगे। मालूम हो कि सैकड़ों पास ऐसे हैं जो कि आर्य इंफ्रा कंपनी हर माह के पहले सप्ताह में बना देती है। मेयर देवेश मोदगिल का कहना है कि ज्वाइंट कमिश्नर को ऐसे पासों के मामलों की जांच करने को कहा गया है ताकि इसकी एक रिपोर्ट बन सके। उसके बाद कानूनी राय लेने के बाद मामला जल्द से जल्द सुलझाने को कहा गया है।
सवाल यह है कि जब कंपनी के साथ समझौता ही खारिज कर दिया गया है तो फिर उनके द्वारा जारी किए गए पासों को किस तरह से मान्य किया जाए। वहीं लोगों का कहना है कि उनका क्या कसूर है कि नगर निगम ने कंपनी के साथ एमओयू खारिज कर दिया। उनके पास इस माह के लिए मान्य होने चाहिए।
वित्त एवं अनुबंध कमेटी ने पार्किंग रेट्स कम करके शहरवासियों को बड़ी राहत दे दी है। ज्वाइंट कमिश्नर को एक से डेढ़ माह के भीतर पार्किंग चलाने का नया मॉडल स्टडी कर सदन की बैठक में लाने को कहा गया है। इसके लिए अगर अधिकारियों को दूसरे शहरों में लागू पार्किंग सिस्टम को स्टडी करने के लिए जाना पड़े तो वह जा सकते हैं। आर्य इंफ्रा कंपनी के तहत जो कर्मचारी पेड पार्किंग में काम कर रहे थे वह बेरोजगार हो गए हैं। उन्हें दोबारा रोजगार देने के लिए चीफ इंजीनियर को कहा गया है कि वह नई आउटसोर्स कर्मचारी उपलब्ध करने वाली कंपनी को इन कर्मचारियों को एडजस्ट करें। -देवेश मोदगिल, मेयर