फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on police team to save rapist

दुष्कर्मी को पकड़ने गई पुलिस लाठी-डंडों से पिटी, महिलाओं ने आंख में झोंकी मिर्च

Thu, 20 Jul 2017 02:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Jul 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
attack on police team to save rapist
मिर्च से लाल हुई पुलिस कांस्टेबल की आंख
बीकेटी में एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर ही हमला हो गया। आरोपी के परिवारीजनों ने दबिश देने आए पुलिस कर्मियों की आंख में मिर्च झोंकने के साथ डंडे से हमला बोल दिया। इस दौरान परिवार की महिलाओं ने जमकर पथराव आरोपी को गिरफ्त से छुड़ा लिया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि नाबालिग को अगवा करके दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत दर्ज केस की तफ्तीश कर रहे एसआई नेपाल सिंह मंगलवार रात 1:20 बजे महिला कांस्टेबल पूजा, सोनल, आशा सिंह, ऋतु सिंह, कांस्टेबल गिरीश तिवारी, अरविंद, होमगार्ड संदीप की टीम लेकर मुख्य आरोपी आशीष की तलाश में गांव अस्ती में उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने घर में मौजूद आशीष को पकड़ा ही था कि महिलाओं ने पुलिस कर्मियों की आंख में लाल मिर्च पाउडर झोंका और डंडे से हमला करके आशीष को गिरफ्त से छुड़ा लिया। साथ ही चोर का शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और पुलिस कंट्रोल रूम कॉल कर दी। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हमले में एसआई नेपाल सिंह व नृपेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल नेपाल सिंह ने उच्चाधिकारियों को कॉल कर अतिरिक्त फोर्स मांगी। सीओ व इंस्पेक्टर बीकेटी आसपास के थानों व चौकियों के पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे तो पथराव कर रहे ग्रामीण भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आशीष की मां सावित्री, बहन रूबी व गांव बरगदी निवासी बुआ कमला देवी को गिरफ्तार कर लिया। नेपाल सिंह की तहरीर पर बलवा, कातिलाना हमला, सरकारी काम में बाधा, मुल्जिम छुड़ाने व आईपीसी की अन्य धाराओं के साथ 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

दुष्कर्मी की बुआ भी शामिल

attack on police team to save rapist
demo pic
इंस्पेक्टर बीकेटी ने बताया कि एक महिला ने 10 जून को गांव अस्ती निवासी आशीष व उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी से छेड़खानी, मारपीट व जानमाल की धमकी का केस दर्ज कराया था। तफ्तीश में पता चला कि आशीष उसकी बेटी को अगवा कर ले गया था।

यह भी पता चला कि किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म की साजिश में खुद को जनवादी महिला समिति (एडवा) की ब्लॉक अध्यक्ष बताने वाली आशीष की बुआ कमला देवी भी शामिल थी। इंस्पेक्टर ने कहा कि किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में पुलिस कस्टडी से फरार आशीष के साथ पुलिस टीम पर हमले में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।

गांव अस्ती में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार करके महिला थाने भेजने के साथ अन्य की तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने हमले की जानकारी से इन्कार किया। पुलिस ने आशीष के पड़ोसियों के घर दस्तक दी लेकिन, उन्होंने भी आंख खुलने पर गांव में पुलिस का घेरा देखने की बात कही। 

पुलिस पर हमले के दौरान आशीष के परिवार की महिलाओं ने पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करके घर में वर्दीधारी बदमाशों द्वारा धावा बोलने की जानकारी दी। पुलिस कंट्रोल रूम ने संदेश प्रसारित कर बीकेटी पुलिस व उच्चाधिकारियों को अलर्ट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed