फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arrested suspicious IS terrorist says to nia that they tried to took advantage of jnu row

जेएनयू-कन्हैया विवाद का फायदा उठाकर भारत मे हिंसा फैलना चाहता था ISIS- NIA

Sat, 14 May 2016 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 May 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
arrested suspicious IS terrorist says to nia that they tried to took advantage of jnu row
कन्हैया - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली

यह शंका तो बहुत पहले से ही जताई जा रही है कि भारत में आतंकी संगठन आईएसआईएस में गतिविधियां बढ़ाने की जुगत में है लेकिन एक संदिग्ध आईएस रिक्रूटर ने इस बात को और पुख्ता कर दिया है।

विज्ञापन


आईएस के लिए भारतीय युवकों को भर्ती करने वाले संदिग्ध आतंकियों का कहना है कि उन्हें हाल ही में जेएनयू-कन्हैया विवाद में शामिल होकर उसका फायदा उठाने के लिए कहा गया था। आईएस से जुड़े आतंकी संगठन जुनुद अल खलीफा-ए-हिंद (JKH) के लिए रिक्रू‌टर का काम करने वाले आशिक अहमद उर्फ राजा, मोहम्मद अब्दुल अहद और मोहम्मद अफजल के दिए बयानों से बात सामने आई है।
विज्ञापन


जेकेएच को आईएसआईएस का भारतीय मॉड्यूल भी कहा जा रहा है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार 19 साल का अहमद उर्फ राजा को कन्हैया को जेल भेजे जाने के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों में शामिल हो गाड़ियों को आग के हवाले करने और तोड़-फोड़ के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंड‌ियन मुजाह‌िदीन के आतंकी को छुड़ाना चाहते थे संद‌िग्ध आतंकी

arrested suspicious IS terrorist says to nia that they tried to took advantage of jnu row

संदिग्ध आईएस के तीनों आतंकियों के बयान एनआईए ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज किया है। बता दें कि यह पहली बार है जब आईएस से जुड़े किसी आतंकी का बयान किसी एजेंसी द्वारा दर्ज किया गया है। अपने बयान में इन संदिग्धों ने जेकेएच के गठन और तुमकुर, बेंगलुरु, पश्चिम बंगाल और पंजाब में इसकी बैठकों में शामिल होने की बात कबूल की है।

एनआईए को दिए बयान में संदिग्ध आतंकी आशिक ने कहा कि अहमद अली जो खुद को तौहीद बिलाद अल-हिंद का सरगना बताता था, उसने आशिक से इसी साल 19 फरवरी को ‌ट्रिलियन ऐप के माध्यम से संपर्क किया था।

आशिक ने बताया कि उसे बताया गया था कि जांच एजेंसियां उसपर नजर बनाए हुए हैं। देश के कई हिस्सों में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे उसका फायदा उठाते हुए उनमें शामिल होकर आशिक को गाड़ियां जलाने को भी कहा गया था।

जांच एजेंसियों को तो ये भी शक है कि अहमद अली कोई और नहीं भारत में आईएस का सरगना शफी अरमार ही है। माना जा रहा था कि वह हाल ही में हुए एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा जा चुका है।

आशिक ने तो ये भी बताया कि उसे छिपकर रहने के साथ ही तैराकी और नक्शे बनाना सीखने के लिए कहा गया था। इसके साथ ही उनका टारगेट ‌भारत में शिया समुदाय के लोगों पर हमला और इंडियन मुजाहिदीन के पूर्व सरगना यासीन भटकल को जेल से आजाद कराना भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed