फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Meritorious Honor Ceremony: We also have to do research, please open an institute for 'under 18'

अमर उजाला मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह : हमें भी रिसर्च करना है, ‘अंडर 18’ के लिए संस्थान खोलिए प्लीज

Wed, 14 Jun 2023 10:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Jun 2023 10:21 PM IST
सार

हाईस्कूल और इंटर के बच्चों की इतनी बड़ी-बड़ी बातें सुनकर लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह दंग रह गए। दरअसल बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि जितिन प्रसाद कुछ पहले आए और मंच पर जाने के बजाय सीधे बच्चों के बीच जा पहुंचे।

विज्ञापन
Amar Ujala Meritorious Honor Ceremony: We also have to do research, please open an institute for 'under 18'
मंत्री जितिन प्रसाद और आशीष पटेल ने बच्चों से ली जानकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सर! इंटर के बाद तो काफी कोर्स हैं लेकिन ‘अंडर 18’ के लिए संभावनाएं काफी सीमित हैं। हम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी, क्वाटंम फिजिक्स और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग पर रिसर्च करना चाहते हैं, पढ़ना चाहते हैं, लेकिन कोई संस्थान हमारे लिए नहीं हैं। प्लीज सर, इस पर कुछ कीजिए।

विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटर के बच्चों की इतनी बड़ी-बड़ी बातें सुनकर लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह दंग रह गए। दरअसल बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि जितिन प्रसाद कुछ पहले आए और मंच पर जाने के बजाय सीधे बच्चों के बीच जा पहुंचे। टॉपर बच्चों के बीच में बैठकर उनसे पूछा, क्या बनना चाहते हो। इस पर नोएडा की सानवी ने कहा, रिसर्च करना चाहती हूं। मंत्रीजी ने फिर पूछा, किस पर। सानवी का जवाब था, एयरोस्पेस पर। बगल में बैठी आहना ने कहा, मैं क्वाटंम फिजिक्स पढ़ना चाहती हूं। पीछे से एक बच्चे की आवाज आई, सर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी पर रिसर्च करना है। छोटी उम्र के बच्चों की इतने गूढ़ विषयों में दिलचस्पी सुन मंत्रीजी दंग रह गए। हंसते हुए बोल पड़े, मैं तो आज भी इनके बारे में ठीक से नहीं पढ़ सका और तुम बच्चे अभी से ही रिसर्च करना चाहते हो!
विज्ञापन


जितिन को बच्चों से घिरा देख आशीष पटेल और संदीप सिंह भी आ पहुंचे। उन्हें देखते ही जितिन ने कहा कि ये बच्चे डाॅक्टर और इंजीनियरिंग के रूटीन कॅरियर से काफी आगे निकल चुके हैं। फिर बोले, अरे आपका विभाग है, बच्चों की मांगें तो सुन लीजिए। इन बच्चों का विजन और लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है। इस बीच बच्चों की तरफ मुखातिब होकर जितिन ने मजाक के अंदाज में कहा, ये दोनों मंत्री विदेश से पढ़कर आए हैं। आपके सवालों का सटीक जवाब देंगे। इतना सुनते ही आशीष पटेल और संदीप सिंह ने हंसते हुए पलटवार किया, न बाबा, हम यहीं पढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसर्च व स्टार्टअप की पढ़ाई 12 की उम्र हो
बच्चों से घिरे तीनों मंत्रियों ने एक स्वर में पूछा, आपको क्या सुविधाएं चाहिए। इस पर बच्चों ने कहा, सर अंडर 18 बच्चों के लिए ऐसा कोई संस्थान नहीं हैं, जहां हम एडवांस विषयों पर पढ़ाई कर सकें और रिसर्च कर सकें। जिधर पूछो, यही जवाब मिलता है कि पहले 12वीं पास कर लो। रिसर्च और स्टार्टअप संबंधी पढ़ाई की सुविधा 12 साल की उम्र से दीजिए ताकि 18 साल की उम्र तक हमारे पास भविष्य का मजबूत रोडमैप हो।


यूपी में चाहिए सुविधाएं
मंत्रियों ने कहा कि आईआईटी के अलावा एकेटीयू, एचबीटीयू जैसे तमाम संस्थान हैं, जहां आप कॅरियर बना सकते हैं। बच्चों ने भी इस पर सवाल दागते हुए कहा, सर उत्कृष्ट संस्थान सर्च करते ही आईआईटी मुंबई और दिल्ली सबसे ऊपर आते हैं। हमें अपने यूपी में रिसर्च सुविधाएं चाहिए। इस पर उन्होंने बच्चों की मांग को लिखा और कहा कि इस दिशा में जल्द कुछ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed