फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar bride ran away from home after three days of marriage took gold jewelery with her

Rajasthan: शादी के तीन दिन बाद घर से भागी दुल्हन, सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई साथ

Sat, 20 May 2023 03:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 20 May 2023 03:30 PM IST
सार

अलवर में शादी के बाद दुल्हन घर से जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Alwar bride ran away from home after three days of marriage took gold jewelery with her
पुलिस ने जांच की शुूरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले में एक दुल्हन घर से सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। ससुराल वालों ने बहू को तलाश करने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
अलवर गेट थाना पुलिस ने बताया कि गुलाब बाड़ी के रहने वाले एक परिवार के केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को उनके बेटे की शादी धनवंती के साथ हुई थी। 
विज्ञापन


28 जनवरी को शादी का रिसेप्शन था, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। रिसेप्शन खत्म होने के बाद बहू घर से सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही फरार हुई दुल्हन को तलाश कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed