फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   after a month do not ran "Modi e-rickshaw '

एक महीने बाद भी नहीं दौड़ा ‘पीएम मोदी का ई-रिक्शा’

Thu, 05 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 05 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
after a month do not ran "Modi e-rickshaw '
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

5 अप्रैल को नोएडा के सेक्टर-62 में उत्साह का माहौल था। प्रधानमंत्री बड़े ही उत्साह के साथ नोएडा पहुंचे। स्टैंडअप इंडिया की शुरुआत हुई और मुद्रा योजना के तहत दिल्ली-एनसीआर में 5100 ई-रिक्शा के वितरण की घोषणा की गई।

विज्ञापन


समारोह के दौरान नरेंद्र मोदी ने बार-बार महिलाओं व दलितों को उबारने के लिए सरकारी सहायता देने व ई-रिक्शा के वितरण से परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करने में मदद करने का भरोसा दिलाया, लेकिन आज एक माह बीतने के बावजूद एक भी ई-रिक्शा सड़क पर नहीं उतर पाया।
विज्ञापन


सेक्टर-62 के ए-33 स्थित सभा स्थल पर सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा धूल फांक रहे हैं। बताया जा रहा है कि नोएडा परिवहन विभाग से कागजी प्रक्रिया में देरी हो रही है। हालांकि, अधिकारियों से पूछने पर पता चला कि आवेदन में कई प्रकार की त्रुटियां आ रही हैं। इससे दिक्कत आ रही है। बुधवार को भी 13 आवेदन पेंडिंग पड़े हुए थे। इसमें नाम सहित कई अन्य कॉलम गलत भरे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 ई-रिक्शा के परमिट के लिए भेजा
नोएडा परिवहन विभाग से फिलहाल केवल 15 ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन हो पाया है, जिन्हें परमिट के लिए आरटीओ गाजियाबाद को भेजा गया है। यहां से परमिट मिलने के बाद ही रिक्शा दौड़ पाएंगे।


पीएमओ से भी उठाए गए सवाल
ई-रिक्शा वितरण का पूरा मामला प्रधानमंत्री से जुड़ा हुआ है। लिहाजा, देरी होने पर पीएमओ से सीधे एआरटीओ के पास कॉल आया। कॉल में ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन में देरी सहित टैक्स ज्यादा लेने की बात बताई गई। इसके बाद यहां से देरी की वजह को स्पष्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed