फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   651 policeman of up will be honoured on indian republic day

गणतंत्र दिवस पर 651 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार समेत 150 को गोल्ड डिस्क

Thu, 25 Jan 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Jan 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
651 policeman of up will be honoured on indian republic day
दीपक कुमार, एसएसपी लखनऊ - फोटो : amar ujala

डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार शाम गणतंत्र दिवस 2018 के लिए डीजीपी प्रशंसा चिह्न की घोषणा कर दी। 651 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट, सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न और प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


डीजी विजिलेंस हितेश अवस्थी, डीजी पीएसी आरके विश्वकर्मा, एडीजी पीएचक्यू बीपी जोगदंड, आईजी नवनीत सिकेरा, गृह सचिव भगवान स्वरूप, आईजी भर्ती बोर्ड वितुल कुमार, डीजीपी के सहायक संजय सिंघल, एसपी आगरा अमित पाठक, एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार समेत 150 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न (स्वर्ण) दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, 251 अधिकारियों व कर्मियों को डीजीपी का प्रशंसा चिह्न (सिल्वर) दिया जाएगा। इनमें डीजी अभिसूचना भवेश कुमार सिंह, एडीजी सुरक्षा विजय कुमार, एडीजी क्राइम चंद्र प्रकाश, आईजी ए सतीश गणेश, डीआईजी प्रवीण कुमार, आईजी एसटीएफ अमिताभ यश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनकाउंटर करने वाले अजयपाल शर्मा और अजय साहनी के नाम सूची में न होने से विवाद

651 policeman of up will be honoured on indian republic day
UP Police

सम्मानित किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की सूची पर विवाद भी खड़ा हो गया। बुधवार शाम डीजीपी कार्यालय से सूची जारी हुई और फिर उसे यह कहकर रोक दिया गया कि संशोधित सूची जारी होगी। देर रात डीजीपी मुख्यालय ने शाम को ही जारी की गई सूची को ही हरी झंडी दे दी।

सूत्रों के अनुसार सूची में ऐसे लोगों के नाम नहीं थे जिन्होंने अपने-अपने जिले में अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई और कई बदमाशों को ढेर किया। दूसरी तरफ सूची में कुछ ऐसे पुलिस वालों के नाम भी शामिल थे जिनका पिछले एक साल में कोई विशेष योगदान नहीं रहा।

मुख्यमंत्री तक जानकारी पहुंची कि मुठभेड़ में अपराधियों को ढेर करने वाले शामली के एसपी अजयपाल शर्मा और आजमगढ़ के एसपी अजय साहनी का नाम सूची में नहीं है तो उन्होंने पूरी सूची के साथ डीजीपी ओपी सिंह को तलब कर लिया।

जिनके नाम रह गए, उन्हें 15 अगस्त पर मिलेगा सम्मान

651 policeman of up will be honoured on indian republic day

सूत्रों का कहना है कि यह सूची पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने तैयार कराई थी। मुख्यमंत्री द्वारा डीजीपी को तलब किए जाने के बाद सम्मानित किए जाने वाले पुलिस कर्मियों की सूची को लेकर संशय की स्थिति बन गई। डीजीपी मुख्यालय से भी संदेश जारी कर दिया गया कि सूची रोक दी गई है।

संशोधन के बाद दोबारा सूची जारी की जाएगी। देर रात डीजीपी मुख्यालय ने यह कहते हुए पहले वाली सूची को फाइनल कर दिया कि यह सभी जिलों को भेजी जा चुकी है। बृहस्पतिवार को रिहर्सल होना है। ऐसे में अब सूची में संशोधन संभव नहीं है। जिन लोगों के नाम रह गए हैं, उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed