{"_id":"58d0be284f1c1b2e4a1a2e98","slug":"45-year-old-raped-his-niece-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से दुष्कर्म कर अधेड़ ने ये रिश्ता किया तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम से दुष्कर्म कर अधेड़ ने ये रिश्ता किया तार-तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारां के छबड़ा में एक अधेड़ द्वारा टॉफी का लालच देकर अपनी 8 साल की भतीजी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ताऊ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार 45 वर्षीय प्रेम नारायण माली ने अपनी 8 साल की भतीजी को टॉफी दिलाकर लाने का लालच दिया और बहाने से अपने साथ गोघोर किले पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को उसके घर भी छोड़ दिया। इसके बाद बच्ची ने पूरी बात अपनी मां को बताई, तो सामने आया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। बच्ची के मां-बाप तुरंत छबड़ा थाने पहुंचे और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमनारायण को गिरफ्तार कर लिया और पोस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।