फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   300 militants trying to enter india through pok

नापाक साजिश: POK के रास्ते घुसपैठ की फिराक में तीन सौ फिदायीन

Wed, 21 Sep 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 21 Sep 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
300 militants trying to enter india through pok
आतंकवादी कर सकते है साजिश - फोटो : File Photo
नियंत्रण रेखा के उस पार पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी सरगर्मियां बढ़ी हैं। लांचिंग पैड पर नए आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार हैं। लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के करीब तीन सौ फिदायीन तैयार हैं। ये जम्मू-कश्मीर के अलावा देश के प्रमुख स्थानों पर भी हमला करने की फिराक में है। 
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार जैश प्रमुख मौलाना मसूद अजहर ने कुछ दिन पहले पीओके के मुजफ्फराबाद में फिदायीनों की परेड भी कराई थी।

मसूद अजहर के जम्मू-कश्मीर में कई पूर्व आतंकियों के साथ बेहतर संबंध हैं। कश्मीर में आतंकी हमलों के बाद जम्मू को भी टारगेट पर रखा गया है। कहा जा रहा है तीन सौ फिदायीन में से करीब पचास एलओसी सेे कश्मीर घाटी में घुस चुके हैं।
विज्ञापन



 

हाफिज सईद पर शिकंजा कसने के बाद जैश सक्रिय

300 militants trying to enter india through pok
हाफिज सईद - फोटो : Getty Images
फिदायीन हमले की सूचना को लेकर सीमा पर भी सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार हमले पुलिस और सैन्य प्रतिष्ठानों पर किए जा सकते हैं। फिदायीन काफी प्रशिक्षित हैं। 

लश्कर सरगना हाफिज सईद की गतिविधियों पर शिकंजा कसने के कारणजानकारी के मुताबिक इन्हें सेना के कैडर की तरह रैंक दिया गया है और उनके मारे जाने पर लाखों रुपये भी दिए जा रहे हैं।

इस सूचना के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा व एलओसी पर सुरक्षा को बढ़ाया गया है। इनकी घुसपैठ कराने के लिए सीज फायर उल्लंघन की भी सूचनाएं हैं। घुसपैठ के लिए कवर फायर दिया जाएगा। अगले कुछ दिनों में आतंकी गतिविधियां और बढ़ेंगी। जैश सक्रिय हो गया है। इसमें पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान सेना के कुछ जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed