{"_id":"57e949104f1c1be36f573b99","slug":"3-layer-security-on-international-borders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत ने सीमा पर लगाई त्रिस्तरीय सुरक्षा, सीआरपीएफ को भी जिम्मेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत ने सीमा पर लगाई त्रिस्तरीय सुरक्षा, सीआरपीएफ को भी जिम्मेदारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 26 Sep 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर हलचल बढ़ने के साथ ही सेना, बीएसएफ ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। घुसपैठ की आशंकाओं के कारण सीमा से तीसरी सुरक्षा पंक्ति को भी मजबूत किया गया है। सीमावर्ती पुलिस थानों और चौकियों में सीआरपीएफ को सुरक्षा जिम्मा सौंपा गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ सीआरपीएफ भी सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी।
भारत-पाक के बीच उड़ी हमले के बाद तनाव के कारण सीमा पर हलचल बढ़ी है। भारतीय सुरक्षा बलों ने भी सीमा पर संख्या बढ़ा दी है। सतर्कता बढ़ने के साथ ही घुसपैठ की भी आशंकाएं बढ़ी हैं। आतंकी घुसपैठ करके राज्य में बढ़ी संख्या में वारदात कर सकते हैं।
इसी आशंकाओं के साथ सीमा पर पुलिस और सीआरपीएफ को भी मुस्तैद किया गया है। सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियों को आईबी पर विशेष तौर पर सुरक्षा के लिए भेजा गया है।सीआरपीएफ के डीजीपी ने भी सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनाती की संख्या पर चर्चा की।

सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की आशंका
border
- फोटो : PTI
सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि सीमा पार से आतंकी घुसपैठ करने के लिए तैयार हैं। पाक सेना भी इस घुसपैठ के लिए समर्थन कर सकती है। सीज फायर का भी उल्लंघन किया जा रहा है। आतंकी आईबी से पहले भी घुसपैठ कर चुके हैं। सैन्य प्रतिष्ठान और थानों पर भी आतंकी हमला हो चुका है। मौजूदा हालात में आतंकी घुसपैठ करके किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
थाने और चौकियों को पहले से ही सुरक्षा के लिहाज से मजबूत किया गया है। सीमा पर बीएसएफ को सतर्क किया गया है। दिन-रात गश्त बढ़ाई गई है। पुुलिस ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों मेें नाके बढ़ाए हैं।
आईजीपी दानिश राना का दावा है कि सभी जगह पर अलर्ट किया गया हैै। सीमा पर विशेष तैार पर सुरक्षा बढ़ाई गई है और पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।