फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 IPS officer transferred in haryana

हरियाणा के 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, देखिए नई लिस्ट

Thu, 21 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
16 IPS officer transferred in haryana
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala

हरियाणा सरकार ने वीरवार को तुरंत प्रभाव से 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार, पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात मानवाधिकार एवं मुकदमेबाजी विंग के डीजी के. सेल्वराज को एक नवीनतम पद पर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का डीजी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


भोंडसी में पुलिस रिफार्म के डीजी शील मधुर को गुड़गांव में राज्य विजिलेंस ब्यूरो का डीजी लगाया गया है जबकि आरटीसी भोंडसी के एडीजी बीके सिन्हा को पंचकूला में राज्य विजिलेंस ब्यूरो का अतिरिक्त जिम्मा और नोडल अफसर का कार्यभार सौंपने के साथ-साथ भोंडसी काम्प्लेक्स में उनकी मौजूदा ड्यूटी के अलावा इंचार्ज भी लगाया गया है। मधुबन में हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक, एडीजीपी केके सिंधु को उनकी मौजूदा ड्यूटी के साथ-साथ मधुबन काम्प्लैक्स का इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन


होमगार्ड के एडीजीपी आरसी मिश्रा को राज्य विजिलेंस ब्यूरो गुड़गांव के एडीजी के अतिरिक्त कार्यभार के साथ अंबाला-पंचकूला में पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अब तक अंबाला-पंचकूला में पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह को रिक्त पद पर हिसार रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव में ज्वाइंट कमिश्नर पुलिस सौरभ सिंह को राज्य क्त्रसइम ब्रांच का डीआईजी लगाया गया है। जबकि राज्य क्त्रसइम ब्रांच के मौजूदा डीआईजी एचएस दून को डीआईजी के रेंक में सोनीपत का एसपी लगाया गया है। पुलिस मुख्यालय पंचकूला में डीआईजी लॉ एंड आर्डर वीई. पूर्ण कुमार को गुड़गांव में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लगाया गया है। रेलवे के एसपी राकेश कुमार आर्य को टेलिकामिकेशन के एसपी पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के साथ-साथ जींद का एसपी लगाया गया है।

सोनीपत के मौजूदा एसपी अभिषेक गर्ग को रिक्त पद पर सीआईडी में एसपी लगाया गया है। गुड़गांव में राज्य विजिलेंस ब्यूरो की एसपी मनीषा चौधरी को रिक्त पद पर डीसीपी अंबाला ग्रामीण लगाया गया है। जींद के एसपी अभिषेक जोरवाल को रिक्त पद पर एसपी स्टेट क्त्रसइम ब्रांच लगाया गया है।


मधुबन में राज्य क्त्रसइम ब्रांच रिकार्ड ब्यूरो के एसपी राजेंद्र कुमार मीणा को हिसार का एएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, एसपी इंटेलिजेंस सीआईडी कुलदीप सिंह को एसपी रेलवे और फिरोजपुर झिरका के एएसपी हिमांशु गर्ग को एएसपी रोहतक लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed