अमरनाथ यात्रा मार्ग पर लंगर लगाने को पहुंचने लगे सेवादार, लगाए जाएंगे 116 लंगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज की गई हैं। भोले के भक्तों की सेवा के लिए देशभर से लंगर संगठनों का पहुंचना शुरू हो गया है। पहले चरण में बेस कैंप नुनवान, चंदनबाड़ी, बालटाल, दोमेल सहित यात्रा ट्रैक पर लंगर स्थापित किए जाएंगे, जिसके बाद अन्य लंगर लगेंगे। इस बार 116 लंगर लगाए जा रहे हैं।
पिछले साल की तरह सभी लंगर यात्रा के पारंपरिक रूट पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में स्थानीय स्तर पर अलग से लंगर लगेंगे। आधार शिविर भगवती नगर में भी मरम्मत और सजावट का काम अंतिम चरण में है।
अमरनाथ बर्फानी लंगर्स आर्गनाइजेशन (साबलो) के महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि देशभर से कई हिस्सों ने लंगर संगठन अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। इसमें कई संगठन जम्मू-कश्मीर में पहुंच गए हैं।
वैरीफिकेशन को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों डीजीपी के साथ हुई बैठक में लंगर सेवादारों की पुलिस वैरीफिकेशन को सरल बनाने का भरोसा दिलाया गया है। हालांकि वैरीफिकेशन को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। यात्रा की अन्य तैयारियों में स्वास्थ्य निदेशालय ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. बलजीत सिंह पठानिया ने बताया कि लखनपुर से लेकर बनिहाल और उससे आगे स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर की ओर से दर्जनों चिकित्सा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। कश्मीर के लिए डेपुटेशन पर जम्मू निदेशालय से भी डाक्टरों और पैरामेडिकल की टीम भेजने की तैयारी की गई है। अब तक दो लाख से अधिक यात्री एडवांस पंजीकरण करवा चुके हैं।