फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   There is a possibility of heavy rain in these areas of Chhattisgarh today

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में आज झमाझम बारिश के आसार, जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम

Wed, 25 Jun 2025 09:17 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 25 Jun 2025 09:17 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेशभर में बारिश की स्थिति बनी हुई है। कुछ जगहों को छोड़कर अधिकांश जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। आज बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन
There is a possibility of heavy rain in these areas of Chhattisgarh today
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेशभर में बारिश की स्थिति बनी हुई है। कुछ जगहों को छोड़कर अधिकांश जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। आज बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में एक जून से अब तक 75.3 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 217.1 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 22.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले पांच दिनों तक हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही वज्रपात और गरज-चमक के साथ तेज बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की है। एक-दो क्षेत्रों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना हैं। दो दिनों बाद भी प्रदेश भर में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 79.8 मि.मी., सूरजपुर में 99.1 मि.मी., बलरामपुर में 216.7 मि.मी., कोरिया में 136.1 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 66.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 43.5 मि.मी. बलौदाबाजार में 64.7 मि.मी., गरियाबंद में 68.7 मि.मी., महासमुंद में 61.1 मि.मी. और धमतरी में 37.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर में 40.5 मि.मी., मुंगेली में 34.6 मि.मी., रायगढ़ में 119.6 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 56.7 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 64.6 मि.मी., सक्ती में 49.8 मि.मी. कोरबा में 72.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 76.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 43.5 मि.मी., कबीरधाम में 48.5 मि.मी., राजनांदगांव में 27.4 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 47.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 48.7 मि.मी., बालोद में 49.1 मि.मी. और बस्तर जिले में 95.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 67.4 मि.मी., कांकेर में 64.4 मि.मी., नारायणपुर में 44.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 129.8 मि.मी., सुकमा में 45.1 मि.मी. और बीजापुर में 144.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed