फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Security forces killed a Naxalite in encounter in Dantewada Chhattisgarh

छत्तीसगढ: सुरक्षा बलों व नक्सलियों की हुई मुठभेड़, 20 साल का नक्सल ढेर

Fri, 14 May 2021 01:21 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 14 May 2021 01:21 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुस्तलनार गांव के जंगल में आज यानी शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया।

विज्ञापन
Security forces killed a Naxalite in encounter in Dantewada Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में गोलीबारी में एक नक्सली ढेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुस्तलनार गांव के जंगल में आज यानी शुक्रवार (14 मई) को सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया।  

विज्ञापन


नक्सलियों ने शुरू की गोलीबारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गीदम थाना क्षेत्र में नक्सलियों के प्लाटून नंबर 16 की उपस्थिति की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। सुरक्षा बलों का दल जब सुबह मुस्तलनार गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। ऐसे में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 
विज्ञापन


कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने दो हथियार किया बरामद
उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की छानबीन की तो वहां से एक नक्सली का शव, दो हथियार, दो किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग, तार और अन्य सामग्री बरामद की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी है नक्सलियों के खिलाफ अभियान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान 20 साल के रामचंद्र कारटी के रूप में की गई है। वह नक्सलियों के समूह जन मिलिशिया का सदस्य था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

इससे पहले दो नक्सली हुए थे ढेर
इधर, बृहस्पतिवार को भी सुरक्षा बलों व नक्सलियों में मठभेंड़ हुई थी। यह भिड़ंत छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र और राजनांदगांव के अंतिम छोर कोहका के नजदीक बसे गांव कामखेड़ा के जंगल हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी। जवानों ने मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया था और उनके शव भी बरामद कर लिए थे। 


जानकारी के अनुसार, दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोलीबारी होती रही। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जिसमें बड़ी मात्रा में नक्सलियों का सामान बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed