फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Police raided on the basis of tip-off, one accused arrested with illegal ganja

Raipur Crime News: रायपुर पुलिस ने मुखबिरी सूचना के आधार पर दी दबिश, अवैध गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2025 06:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 12 Dec 2025 06:23 PM IST
सार

आरोपी की पहचान हेमराज राव (50 वर्ष), निवासी बिराई तालाब के पास, अछोली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Raipur Police raided on the basis of tip-off, one accused arrested with illegal ganja
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस की नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही लगातार कार्रवाई में सफलता मिली। उरला थाना पुलिस ने बीराई तालाब, अछोली क्षेत्र में दबिश देकर एक व्यक्ति को 1.390 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर उरला थाना टीम ने मौके पर पहुँचकर संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी की और तलाशी के दौरान उसके पास से 1.390 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान हेमराज राव (50 वर्ष), निवासी बिराई तालाब के पास, अछोली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी मादक पदार्थ कहाँ से लाया था और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed