फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Policearrested 12 accused playing gambling in Janjgir Champa

CG: जांजगीर चांपा में पुलिस ने जुआ खेलते 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 22,900 रुपये बरामद

Sat, 29 Mar 2025 09:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 29 Mar 2025 09:20 PM IST
सार

जांजगीर चांपा पुलिस जिले में पुलिस ने 12 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और 22,900 रुपये की नकद राशि बरामद की है। 

विज्ञापन
Policearrested 12 accused playing gambling in Janjgir Champa
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी में 12 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और 22,900 रुपये की नकद राशि बरामद की है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में पुलिस अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्राम सिवनी में तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश मुखबिर के सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों से 22,900 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस रेड में थाना चांपा पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed