फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Paddy worth more than one billion rupees was lying under the open sky even after a month of purchase

Balrampur Ramanujganj: एक अरब रूपये से अधिक का धान खरीदी के एक माह बाद भी खुले आसमान के नीचे पड़ा

Tue, 05 Mar 2024 06:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 Mar 2024 06:13 PM IST
सार

उपार्जन केंद्रों में अधिक समय तक धान का भंडारा रखने से सुखत, अतिरिक्त चौकीदारी,आसामिक वर्षा और तेज हवा तूफान से क्षति हो रहा है। जिसका संपूर्ण खामियाजा समिति प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी तथा समिति कर्मचारियों को भुगतना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Paddy worth more than one billion rupees was lying under the open sky even after a month of purchase
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले तहत 49 धान उपार्जन केंद्रों के द्वारा के धान खरीदी की गई थी धान खरीदी के करीब एक माह बीत जाने के बाद भी धान उपार्जन केंद्र में 5 लाख 10 हजार क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे है आज चिंतित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौप जल्द धान के उठाव कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन


आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने सहित अन्य पदाधिकारी ने कहा कि, धान उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की गई धान खरीदी अनुबंध के अनुसार 72 घंटे के भीतर उपार्जित धान का उठाव करने का उल्लेख है एवं कंडिका में स्पष्ट उल्लेख है कि एजेंट समिति द्वारा खरीदी का संपूर्ण धान का उठाव 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से कर लिया जाएगा। जिसकी अवधि बीत चुकी है किंतु धान खरीदी समापन दिनांक 4 फरवरी से एक माह व्यतीत हो गया है। परंतु समितितों में भारी मात्रा में धान का स्टॉक शेष है। 
विज्ञापन

 

उपार्जन केंद्रों में अधिक समय तक धान का भंडारा रखने से सुखत, अतिरिक्त चौकीदारी,आसामिक वर्षा और तेज हवा तूफान से क्षति हो रहा है। जिसका संपूर्ण खामियाजा समिति प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी तथा समिति कर्मचारियों को भुगतना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द उठाव नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

आदिम जाति सेवा सहकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी ने कहा कि समय पर उठाओ नहीं होने से हम सब को बहुत नुकसान हो रहा है यदि जल्द धान का उठाव नहीं होता है तो हम सब आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


जिला विपणन अधिकारी सतीश नवनावरे ने कहा कि जिले के राइस मिलों से एग्रीमेंट हुआ था उतना डीओ कट चुका है। नया लक्ष्य आने पर तत्काल उठाव कर लिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed