{"_id":"604e0f5c6b1ca7498f3f62e8","slug":"naxalite-died-in-ied-blast-when-he-was-planting-it-for-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसे को तैसा: सुरक्षा बलों के लिए आईईडी लगाते वक्त हुए धमाके में नक्सली की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैसे को तैसा: सुरक्षा बलों के लिए आईईडी लगाते वक्त हुए धमाके में नक्सली की मौत
Sun, 14 Mar 2021 06:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 14 Mar 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
IED (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाते समय उसमें विस्फोट होने से एक नक्सली की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) पी सुंदरराज ने बताया कि पश्चिम बस्तर डिविजन के मिरतुर पुलिस थाने के अंतर्गत बछपाल-हरपाल गांव के रास्ते में शनिवार को नक्सली विस्फोटक लगा रहे थे तभी यह धमाका हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक नक्सली कमांडर सुनील पदम की धमाके में मौत हो गई। पी सुंदरराज ने बताया कि पदम गायथापाड़ा गांव के नजदीक बारूदी सुरंग बिछा रहा था तभी यह धमाका हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर हुई इस घटना के बाद पदम के साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल ने इलाके की तलाशी ली और नक्सली का शव बरामद किया।
उन्होंने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘पदम बैरामगढ़ क्षेत्र माओवादी समिति में सक्रिय था और खबर है कि उसे आईईडी लगाने में महारत हासिल थी।’