फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   miscreants escaped after snatching 45 thousand rupees from an elderly farmer

CG: रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, बुजुर्ग किसान बोला- 45 हजार रुपये थे

Thu, 07 Mar 2024 05:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Mar 2024 05:49 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज में एक बुजुर्ग के साथ लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग के हाथे पैसों से भरा बैग छीन लिए। बताया जा रहा है कि इस बैग में 45 हजार रुपये थे। 
 

विज्ञापन
miscreants escaped after snatching 45 thousand rupees from an elderly farmer
पीड़ित बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आरोपी पुलिस की गिरफ्त मैं नहीं आ पा रहे हैं। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे के करीब बुजुर्ग किसान के द्वारा सहकारी बैंक से पैसा निकालने के बाद पहाड़ी मंदिर चौक के पास एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीन लिया। बैग में 45 हजार रुपये थे, जिसकी बुजुर्ग ने तत्काल शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बेलकुर्ता गांव के 65 वर्षीय किसान गोपाल प्रसाद गुप्ता ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा रामानुजगंज से 49 हजार रुपये निकाले थे। चार हजार रुपये अपने पॉकेट में रख लिए और 45 हजार रुपये बैग में रखकर पहाड़ी मंदिर चौक के समीप एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान केसरी मशीन घर के सामने बाथरूम के लिए रुके फिर जाने लगे, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


 इसके बाद में बदहवास दौड़ने लगे, जिसे देखकर तत्काल स्थानीय व्यापारी लट्टू केसरी उनके पास पहुंचे। वे तत्काल उन्हें लेकर थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीते छह महीने में चोरी की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। यहां तक कि आरोप सीसीटीवी में कैद भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले में पुलिस के हाथ आरोपियों तक नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed