Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Businessman assaulted over land dispute; six booked amid allegations of a four-crore rupee extortion demand

जमीन विवाद में कारोबारी से मारपीट: चार करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, छह पर केस

Thu, 05 Nov 2026 05:06 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 05 Nov 2026 05:06 PM IST
सार

रायपुर में 62 वर्षीय जमीन कारोबारी बलिराम धरमानी से चार करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने, मारपीट करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अनवर ढेबर, कुबेर राठी समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Businessman assaulted over land dispute; six booked amid allegations of a four-crore rupee extortion demand
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी रायपुर में 62 वर्षीय जमीन कारोबारी के साथ मारपीट करने, चार करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने के मामले में गंज पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनवर ढेबर और कुबेर राठी समेत छह आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी को भी नामजद आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


पीड़ित कारोबारी बलिराम धरमानी रायपुर के कालीबाड़ी क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने लाभांडी स्थित बोरड परिवार की लगभग 2.60 लाख वर्गफीट जमीन का सौदा किया था। इस सौदे के तहत करीब 40 हजार वर्गफीट जमीन की रजिस्ट्री बलिराम धरमानी के नाम पर हुई थी, जबकि बाकी जमीन के लिए दोनों पक्षों के बीच एग्रीमेंट किया गया था। बाद में परिवार के सदस्यों के बीच विवाद होने के कारण बची हुई जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पुरानी जमीन का सौदा और रंगदारी की मांग
शिकायत में पीड़ित कारोबारी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2022 में आरोपी संदीप अग्रवाल उनके कटोरा तालाब स्थित कार्यालय में पहुंचा। वहां आरोपी ने विवादित जमीन की रजिस्ट्री कराने के एवज में कारोबारी से चार करोड़ रुपये की मांग की। कारोबारी बलिराम धरमानी के अनुसार, उन्होंने बाद में अपने नाम की 40 हजार वर्गफीट जमीन बोरड परिवार को वापस लौटा दी। इसके बदले में उन्हें बोरड परिवार से 3.15 करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी का दावा है कि इस लेनदेन के बाद बोरड परिवार के साथ उनका कोई आर्थिक हिसाब बाकी नहीं रह गया था। इसके बावजूद आरोपियों ने उन पर लगातार दबाव बनाना जारी रखा और पुरानी जमीन के नाम पर अवैध वसूली की कोशिश की।

होटल में मारपीट और जान से मारने की धमकी
शिकायत के अनुसार, 26 सितंबर  को रहमानिया चौक स्थित बबू प्लाजा में दोनों पक्षों की बैठक हुई। इस बैठक में आरोपियों ने कारोबारी से फिर चार करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया। इसके अगले दिन 27 सितंबर को फाफाडीह स्थित होटल वेलिंगटन में एक अन्य बैठक बुलाई गई।

जब कारोबारी बलिराम धरमानी ने रकम देने से इन्कार कर दिया, तो आरोपी अनवर ढेबर और कुबेर राठी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। इस दौरान वहां मौजूद अन्य आरोपियों ने भी कारोबारी को बुरी तरह डराया-धमकाया। आरोपियों ने कारोबारी को चेतावनी दी कि रकम न देने पर वे उनके पूरे परिवार को जान से मार देंगे।


एफआईआर को संवेदनशील श्रेणी में रखने पर सवाल
पुलिस ने पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 351(3), 296, 115(2), 61(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब जमीन सौदे, पुराने आर्थिक लेनदेन तथा दोनों बैठकों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed