फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Luti Dam Collapse in Balrampur Claims Lives of Mother-in-Law and Daughter-in-Law, Four Missing

छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत: बारिश से टूटा 40 साल पुराना लुती बांध, सास-बहू की मौत; रातभर से कई लोग लापता

Wed, 03 Sep 2025 08:20 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 08:20 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में लुती बांध टूटने से दो महिलाओं की मौत, चार लोग लापता। प्रशासन और स्थानीय लोग रातभर से खोजबीन में जुटे, बचाव कार्य जारी।

विज्ञापन
Luti Dam Collapse in Balrampur Claims Lives of Mother-in-Law and Daughter-in-Law, Four Missing
लुती बांध टूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज में बीती रात 10 से 11 बजे के बीच बलरामपुर विकासखंड के ग्राम लुती के करीब चार दशक पुराने लुती बांध के टूट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जो आपस में सास-बहू थी। वहीं एक पुरुष, एक महिला एवं दो बच्चे लापता हैं। देर रात सूचना पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस को सूचना दी। लापता लोगों के तलाश में आधा दर्जन से अधिक गांव के हजारों लोग खोजबीन में लगे हैं। बीती रात मूसलाधार बारिश के बाद रात्रि 10 से 11 के बीच लुती बांध के टूटने से बांध के नीचे रह रहे दो घरों के लोग इसके बुरी तरीका से चपेट में आ गए।
विज्ञापन


जिससे रजनति पति गणेश उम्र 26, वर्ष बतशिया पति रामवृक्ष उम्र 60 वर्ष की मौत हो गई। दोनों आपस में सास बहू थी। वहीं घर के मालिक रामवृक्ष का बड़ा बेटा एवं बहू रजनति के दो बच्चे भी पानी में बह गए। देर रात सूचना पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंची पूरी रात लोगों की खोजबीन जारी है। अभी भी मौके पर आधा दर्जन से अधिक गांव के हजारों लोग प्रशासन के साथ खोजबीन में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामवृक्ष ने भाग कर जान बचाई। बांध के नीचे रहने वाले रामवृक्ष के बहू, पत्नी की बांध टूटने के बाद चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं बड़ा बेटा, बहू और दो बच्चे बह गए। इस बीच रामवृक्ष ने किसी प्रकार से भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे लोगों के द्वारा चोटील हुए रामवृक्ष  को जिला अस्पताल बलरामपुर एंबुलेंस से भेजा गया।


बांध से 500 मीटर की दूरी पर था। दो घर जो चपेट में आए। पांच घर के लोग बाल बाल बच गए। लूती बांध से नीचे करीब 500 मीटर की दूरी पर दो घर थे, जो बांध टूटने के बाद पानी में बह गए। दोनों घर पर आफत बनकर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed