Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   kanker hospital vandalism case 14 accused arrested after six months

बच्चे की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़ और उपद्रव मामले में 14 आरोपी गिरफ्तार, छह महीने बाद कार्रवाई

Fri, 20 Nov 2026 09:34 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 20 Nov 2026 09:34 AM IST
सार

कांकेर जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 27 मई 2026 की है।

विज्ञापन
kanker hospital vandalism case 14 accused arrested after six months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले में कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल में जबरन प्रवेश कर हंगामा मचाने, तोड़फोड़ करने और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी घटना एक बच्चे की मौत के बाद पैदा हुए विवाद से जुड़ी है। बच्चे के निधन के बाद परिजनों और उनके समर्थकों में भारी नाराजगी व्याप्त हो गई थी, जिसके बाद अस्पताल परिसर में भारी उपद्रव हुआ।
विज्ञापन


अस्पताल में बवाल और गाली-गलौज
यह घटना 27 मई, 2026 की बताई जा रही है। ,अस्पताल में इलाज के दौरान ,बच्चे की मौत से उत्तेजित परिजन और उनके साथ आई लोगों की भीड़ अस्पताल परिसर में एकत्र हो गई। , उपद्रवियों की भीड़ ने अस्पताल की सीमा के भीतर जबरन प्रवेश किया। , वहां तैनात चिकित्साकर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया गया। भीड़ ने कर्मचारियों से गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दीं, जिससे वहां दहशत फैल गई।
विज्ञापन


परिसर की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान
हंगामे के दौरान उपद्रवी तत्वों ने केवल स्वास्थ्यकर्मियों से दुर्व्यवहार ही नहीं किया, बल्कि अस्पताल की संपत्ति को भी भारी क्षति पहुंचाई। भीड़ ने परिसर में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे अस्पताल का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पखांजूर थाने में जाकर उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। अस्पताल प्रशासन की इस शिकायत के आधार पर पखांजूर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पूरी होने पर  गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले से जुड़े विभिन्न साक्ष्यों और तथ्यों को जुटाना आरंभ किया। जांच टीम ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया पूरी की। लंबी जांच के पश्चात पखांजूर पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पकड़े गए सभी आरोपियों पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने, तोड़फोड़ करने, गाली-गलौज करने और धमकी देने के आरोप हैं। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है और मामले के बाकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed