{"_id":"64a2b40e2ce9a458e00411e6","slug":"young-man-dead-body-found-in-field-in-jagdalpur-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: खेत में मिला युवक का शव, लोग बोले- शाम को नशे की हालत में दिखा था; शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: खेत में मिला युवक का शव, लोग बोले- शाम को नशे की हालत में दिखा था; शिनाख्त नहीं
Mon, 03 Jul 2023 05:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Jul 2023 05:12 PM IST
सार
जगदलपुर में गीदम रोड स्थित पंजाब ढाबा के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गीदम रोड स्थित पंजाब ढाबा के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला है। शव खेत में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक शाम को नशे की हालत में दिखाई दिया था। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया की पंजाब ढाबा के पास रहने वाले कुछ लोगों ने खेत में एक युवक का शव देखा। इसके बाद सूचना दी। युवक के शव के पास से कोई भी समान बरामद नहीं हुआ है। उसके एक हाथ में एक कड़ा पहना हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि, युवक को रविवार शाम को नशे की हालत में देखा गया था। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। अलग-अलग थानों में फोटो भेजी गई है।
विज्ञापन