Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Waste mining controversy NMDC general manager Sudhanshu Verma suspended

वेस्ट माइनिंग विवाद: एनएमडीसी के जनरल मैनेजर सुधांशु वर्मा निलंबित

Fri, 27 Nov 2026 09:16 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 27 Nov 2026 09:16 AM IST
सार

किरंदुल परियोजना में वेस्ट माइनिंग विवाद के बीच नएमडीसी ने जनरल मैनेजर को निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों ने खनन से पर्यावरणीय नुकसान की शिकायत की थी। प्रबंधन ने कार्रवाई के विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किए हैं।

विज्ञापन
Waste mining controversy NMDC general manager Sudhanshu Verma suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के एनएमडीसी प्रबंधन ने किरंदुल परियोजना में वेस्ट माइनिंग विवाद और पर्यावरणीय नुकसान की शिकायतों के बीच बड़ी कार्रवाई की है। प्रबंधन ने किरंदुल कॉम्प्लेक्स में पदस्थ जनरल मैनेजर (एचआर) सुधांशु वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हैदराबाद स्थित एनएमडीसी निदेशालय से जारी आदेश के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है। कंपनी ने एनएमडीसी एम्प्लॉइज कंडक्ट, डिसिप्लिन एंड अपील रूल्स, 1978 के नियम 20 के तहत यह कदम उठाया है। आदेश में अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित होने का उल्लेख है।
विज्ञापन


वेस्ट माइनिंग विवाद और मुख्यालय संबंधी निर्देश
निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी का मुख्यालय किरंदुल कॉम्प्लेक्स ही तय किया गया है। जारी निर्देशों के तहत जनरल मैनेजर सुधांशु वर्मा कार्यकारी निदेशक की पूर्व अनुमति के बिना अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। हालांकि, एनएमडीसी प्रबंधन ने जारी आदेश में इस कड़े कदम के पीछे के विशिष्ट आरोपों या विस्तृत कारणों को सार्वजनिक नहीं किया है। किरंदुल में वेस्ट माइनिंग गतिविधियों और उनके पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर पिछले दिनों विवाद काफी गहराया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों की नाराजगी और जांच दल का निरीक्षण
प्रभावित ग्रामीणों ने खनन गतिविधियों से जंगल, पर्यावरण और स्थानीय आबादी पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर पर गहरी चिंता व्यक्त की थी। ग्रामीणों की नाराजगी के साथ ही इस मुद्दे पर राजनीतिक विरोध भी सामने आया था। मामले की जांच के लिए कांग्रेस के सात सदस्यीय दल ने किरंदुल पहुंचकर वेस्ट माइनिंग प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। दल ने मौके की स्थिति का जायजा लेकर खनन से हुए नुकसान और एनएमडीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ट माइनिंग पर ग्रामीणों के विरोध और राजनीतिक सवालों के बीच वरिष्ठ अधिकारी के निलंबन को अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि, प्रबंधन ने कार्रवाई का आधार स्पष्ट नहीं किया है, जिससे प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्यवाही के बिंदुओं को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed