Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Grand inauguration of the district-level Bastar Olympics 2026

बस्तर ओलंपिक 3.0 का आगाज: जिला स्तरीय मुकाबलों में 2 हजार से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Wed, 25 Nov 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्तर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्तर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 07:11 PM IST
सार

बस्तर ओलंपिक 2026 यानी बस्तर ओलंपिक 3.0 का जगदलपुर में शुभारंभ हुआ। जिला स्तरीय मुकाबलों में सात विकासखंडों के 2 हजार से अधिक खिलाड़ी 11 खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
Grand inauguration of the district-level Bastar Olympics 2026
ओलंपिक के उद्घाटन करते अतिथि

विस्तार

बस्तर अंचल की खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाले ‘बस्तर ओलंपिक 2026’ के जिला स्तरीय मुकाबलों का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। यह दो दिवसीय आयोजन 25 और 26 नवम्बर 2026 को इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में हो रहा है। इसमें जिले के सात विकासखंडों से चयनित दो हजार से अधिक खिलाड़ी अपनी खेल कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने फुटबॉल को किक मारकर खेलों की विधिवत शुरुआत की। भारोत्तोलक पालेश नाग ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। बुधवार को जूनियर वर्ग (10 से 17 वर्ष) के मुकाबले हुए। गुरुवार को सीनियर वर्ग (17 वर्ष से अधिक) की स्पर्धाएं होंगी। महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रयासों का उल्लेख किया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी
बस्तर ओलंपिक की शुरुआत 2024 में हुई थी। तब से खिलाड़ियों की भागीदारी में निरंतर वृद्धि हुई है। बस्तर जिले में पंजीकृत खिलाड़ियों की संख्या 2024 में 37,650 थी। यह 2025 में 95,587 और 2026 में बढ़कर 1,04,841 तक पहुंच गई है। मुकाबले इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा, खेलो इंडिया लघु केंद्र पंडरीपानी और सिटी ग्राउंड में आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार और स्पर्धाएं
इन मुकाबलों में एथलेटिक्स, आर्चरी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, हॉकी और कराटे सहित कुल 11 खेल विधाएं शामिल हैं। दलीय खेलों के विजेताओं को प्रथम स्थान के लिए 4,000 रुपये मिलेंगे। द्वितीय को 3,000 रुपये और तृतीय को 2,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। व्यक्तिगत खेलों में प्रथम को 2,000 रुपये, द्वितीय को 1,500 रुपये और तृतीय को 1,000 रुपये मिलेंगे। सर्वाधिक पदक जीतने वाले विकासखंड को ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed