{"_id":"649bb9bbeea731b9910ba854","slug":"widow-woman-gang-misdeed-by-youths-in-jagdalpur-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: शौच के लिए गई विधवा महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: शौच के लिए गई विधवा महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 28 Jun 2023 10:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:10 AM IST
सार
मारडुम निवासी विधवा महिला 26 जून की रात को घर से 100 मीटर दूर शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर के मारडूम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला जब शौच के लिए गई थी तो कुछ युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया कि मारडुम निवासी विधवा महिला 26 जून की रात को घर से 100 मीटर दूर शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे घायल अवस्था में ही छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी गांव के लोगों को सुबह पता चला जब वे जंगल की ओर गए तो वहां पर महिला को देखा। जिसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन