{"_id":"6625fff26d47f151640a352c","slug":"village-priest-drowned-while-bathing-in-pond-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: तालाब में नहाने के दौरान गांव का पुजारी डूबा, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: तालाब में नहाने के दौरान गांव का पुजारी डूबा, हुई मौत
Mon, 22 Apr 2024 11:43 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:43 AM IST
सार
जगदलपुर में एक तालाब में नहाने के दौरान गांव का पुजारी डूब गया। हादसे में पुजारी की मौत गई है। मृतक के भतीजे ने शव को दिया। जिसके बाद परिजनों को घटना के बारे में जानकारी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरेंगा में सोमवार की सुबह तालाब में नहाने के दौरान गांव का पुजारी डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुजारी के मौत की खबर लगते ही परिजनों के साथ ही गांव के लोग तालाब के पास जमा हो गए। जहां शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर छा गई।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे रूपेंद्र बघेल ने बताया कि गांव में स्थित शीतला मंदिर में कई वर्षों से पुजारी के रूप में काम कर रहे सदा बघेल पिता स्व. पाकलु 35 वर्ष सोमवार की सुबह छह बजे घर से करीब 600 मीटर की दूरी में स्थित सोनामुण्डा तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था।
अचानक से नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में किसी को भी जानकारी नही थी। वहीं मृतक का भतीजा तालाब में हाथ पैर धोने के लिए गया हुआ था। जहां एक आदमी को डूबा देख पानी में छलांग लगा दी। जहां शव को बाहर निकालने के बाद सदा बघेल के रूप में शिनाख्त होने के बाद भतीजे ने सभी को मामले के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
मृतक के दो छोटे मासूम बच्चे भी हैं। वहीं सदा बघेल की मौत की खबर का पता चलते ही गांव में शोक की लहर छा गई। परिजनों से लेकर गांव के लोग तालाब के पास आ पहुंचे। जहां शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया है।