बर्तन से लेकर डिब्बा भर-भरकर भागे लोग: बस्तर में डीजल से भरा टैंकर पलटा, ग्रामीणों ने मचाई लूट; टला बड़ा हादसा
डीजल टैंकर का ढक्कन खुलने से डीजल बाहर बहने लगा। इसे देख खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने सभी को सूचना दे दी। कुछ ही देर में ग्रामीण अपने साथ बर्तन से लेकर डब्बा लेकर आ पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक डीजल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटने के बाद ग्रामीण घर से बर्तन लेकर डीजल लूटने पहुंच गए।
मामले के बारे में पुलिस ने बताया गया कि दुर्ग से निकला एक डीजल टैंकर गीदम की ओर जाने के लिए निकला। टैंकर जैसे ही कोड़ेनार थाना क्षेत्र से लोहड़ीगुड़ा की ओर जाने वाले मार्ग माटापारा के पास पहुंचा, वहां टैंकर पर से ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके कारण ये पलट गया।
डीजल टैंकर का ढक्कन खुलने से डीजल बाहर बहने लगा। इसे देख खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने सभी को सूचना दे दी। कुछ ही देर में ग्रामीण अपने साथ बर्तन से लेकर डब्बा लेकर आ पहुंचे। जिसके हाथ जितना डीजल लगा वो उतना लूटकर भाग निकला।