{"_id":"6639b556dea12a20b106893a","slug":"shed-fell-on-couple-sleeping-in-verandah-of-their-house-in-jagdalpur-2024-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर में हादसा: घर के बरामदे में सो रहे दंपती पर गिरा शेड, तीन घायल; मेकाज में हुए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर में हादसा: घर के बरामदे में सो रहे दंपती पर गिरा शेड, तीन घायल; मेकाज में हुए भर्ती
Tue, 07 May 2024 10:30 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 07 May 2024 10:30 AM IST
सार
जगदलपुर में एक हादसा सामने आया है। जहां घर के बरामदे में सो रहे दंपती पर शेड गिर गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए मेकाल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
दंपती पर गिरा शेड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्तर जिले में सोमवार रात शुरू हुई बारिश से एक ओर जहां शहर के अधिकांश हिस्से में बिजली गुल हो गई। वहीं शहर से लगे नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम मगनपुर में शेड के गिरने से उसकी चपेट में आने से दंपती के साथ ही एक 10 साल का बच्चा भी इसकी चपेट में आ गया। घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया।
जानकारी के मुताबिक, मगनपुर निवासी जग्गू नाग 41 वर्ष, उसकी पत्नी तुलसा 39 वर्ष, घर के एक 10 वर्षीय बच्चे को लेकर घर के बरामदे में सोए हुए थे। अचानक से देर रात से शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं के चलते घर में लगा हुआ शेड पति-पत्नी के साथ ही बच्चे पर आ गिरा।
इस घटना में पत्नी तुलसा के सिर के साथ ही पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं पति के पैर और सिर में चोट लगी। घटना के बाद घर में सो रहे परिवार के लोग घायलों की आवाज सुनकर बाहर आये और घायलों को मेकाज ले गए।
विज्ञापन
परिजनों का कहना था कि घर में टाइल्स लगाने का काम चल रहा था। जिसके कारण घर के लोग कमरे में ना सोकर बाहर बरामदे में सो रहे थे। जिसके चलते इस हादसे में घायल हो गए। फिलहाल, घायलों को मेकाज में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।