फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   One year old married woman ended her life by consuming poison at home

एक साल की दुल्हन: विवाहिता ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; प्रेमी से की थी लव मैरिज

Fri, 30 Jun 2023 03:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 30 Jun 2023 03:55 PM IST
सार

सुकमा जिले में एक विवाहिता ने घर के अंदर जहर का सेवन कर अपनी जान दे दी। अभी तक हत्या के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
One year old married woman ended her life by consuming poison at home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम पुरीरास में रहने वाली एक विवाहिता ने 3 दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिसे इलाज के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। 

विज्ञापन

मामले के बारे में जानकारी देते हुए मृतिका सरिता सोढ़ी के पति हेमंत सोढ़ी ने बताया की करीब साल भर पहले दोनों ने लव मैरिज की थी, जिसके बाद से हेमंत अपने पूरे परिवार के साथ सरिता के साथ रहता था। हेमंत अपने घर में बड़ा बेटा है। साथ ही खेती किसानी का काम भी करता था। 27 जून की रात जब हेमंत अपने घर पहुंचा तो सरिता घर के बाहर बैठी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद हेमंत भी आकर बैठ गया। जबकि परिजन अंदर सो रहे थे। थोड़ी देर के बाद अचानक से सरिता कमरे में गई और उसको आवाज आई, जिसके बाद हेमंत कमरे में पहुंचा तो उसने देखा की सरिता ने जहर का सेवन करने के साथ ही बेहोश हो गई। पति के द्वारा महिला को पहले पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जिसके बाद वहां से 28 जून को मेकाज रेफर किया गया। जहां दो दिनों तक इलाज चला। इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने किसी भी तरह से कोई विवाद होने से इंकार कर दिया। वहीं पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed