फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   One Naxalite killed in encounter between soldiers and Naxalites in Sukma

Chhattisgarh Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जंगल की आड़ से हुए फरार; एक नक्सली ढेर

Mon, 29 Apr 2024 11:18 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 11:18 AM IST
सार

सुकमा एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक नक्सली की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
One Naxalite killed in encounter between soldiers and Naxalites in Sukma
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। इस मामले की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर संभाग नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबल को मुखबिर से किस्टाराम थाना क्षेत्र के पेसेलपाड़ और उसके आसपास के पहाड़ों और जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर और सीआरपीएफ 208 कोबरा बटालियन की एक संयुक्त टीम रवाना हो गई। सुबह तकरीबन सात बजे सुरक्षाबल के जवान जैसे ही मौके पर पहुंचे तभी नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों को देखते ही नक्सलियों ने उन पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। मोर्चा संभालने के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चलती रही।

इसी दौरान जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल और पहाड़ों की आड़ लेते हुए वहां से फरार हो गए। मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस सर्च ऑपरेशन में जवानों ने घटनास्थल से हथियार समेत एक नक्सली का शव बरामद किया।


इसके साथ ही जवानों ने मौके पर से नक्सलियों और नक्सलियों का अन्य सामान भी बरामद किया। बताया गया है कि फिलहाल सुरक्षाबल के जवानों द्वारा अभी भी घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं मुठभेड़ की पूरी जानकारी जवानों की वापसी के बाद मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed