{"_id":"64a3e5761bf2685f0f0e17d7","slug":"laborer-died-after-an-iron-angle-weighing-10-tons-fell-in-workshop-in-jagdalpur-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Crime: इंजीनियरिंग वर्कशॉप में मजदूरों पर गिरा 10 टन वजनी लोहे का एंगल, एक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Crime: इंजीनियरिंग वर्कशॉप में मजदूरों पर गिरा 10 टन वजनी लोहे का एंगल, एक की मौत, एक गंभीर
Tue, 04 Jul 2023 02:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:55 PM IST
सार
जगदलपुर में इंजीनियरिंग वर्कशॉप में काम करने के दौरान लोहे का 10 टन वजनी एंगल मजदूरों पर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंजीनियरिंग वर्कशॉप में काम करने के दौरान लोहे का 10 टन वजनी एंगल मजदूरों पर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने वर्कशॉप मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शहर के बहादुरगुड़ा स्थित वैष्णवी इंजीनियरिंग वर्कशॉप में मंगलवार सुबह को 17 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लोहे का 10 टन वजनी रैक मजदूरों के ऊपर आ गिरा। इसकी चपेट में आकर दो मजदूर छोटू उर्फ जितेंद्र और खेमू दब गए। हादसे में छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खेमू की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। रैक किस तरह खिसककर गिरा, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन