{"_id":"6642e9aa34af5f7dda058951","slug":"jagdalpur-transport-union-members-shot-by-unknown-people-2024-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: बीच मोहल्ले में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या; बाइक से पहुंचे अज्ञात हमलावर, गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: बीच मोहल्ले में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या; बाइक से पहुंचे अज्ञात हमलावर, गोलियों से भूना
Tue, 14 May 2024 10:04 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 14 May 2024 10:04 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक परिवहन संघ के सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी है। दो बाइक सवार युवकों ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
रिवहन संघ के सदस्य व कांग्रेस नेता विक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारायणपुर जिले के बरुखपारा में बीते सोमवार की रात को दो अज्ञात लोगों ने परिवहन संघ के सदस्य और कांग्रेस नेता विक्रम की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक पर आए दोनों युवक फरार हो गए।
विज्ञापन
इस घटना के बाद जहां विक्रम की मौत हो गई। वहीं घर में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर बखरुपारा में अज्ञात दो लोग बाइक पर पहुंचे और विक्रम की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्हें बीच मौहल्ले में विक्रम को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि विक्रम ब्लाक कांग्रेस के उपाध्यक्ष और नारायणपुर परिवहन संघ के सचिव पद पर थे। विक्रम बैस को अज्ञात लोगों ने तीन गोली मारी है। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन