फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   High speed car collided with bridge in Jagdalpur two women died

Jagdalpur: तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, दो महिलाओं की हुई मौत, एयरबैग खुलने से चालक की बची जान

Thu, 17 Jul 2025 10:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 17 Jul 2025 10:11 PM IST
सार

इस हादसे में कार चालक को झपकी आ गई और गाड़ी पुल से जा टकराई। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कोंडागांव के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर की पत्नी और शर्मिला सरकार शामिल हैं।

विज्ञापन
High speed car collided with bridge in Jagdalpur two women died
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सारबेड़ा के पास गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार कार पुल से जा टकराई, इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सीट बेल्ट खुल जाने की वजह से एक की जान बच गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। वहीं बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे में चालक भी घायल हो गया था, जिसे बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फरसगांव में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फरसगांव थाना क्षेत्र के सारबेड़ा के पास गुरुवार की शाम को तीन लोग, जिसमें दो महिलाएं व एक युवक रायपुर से कोंडागांव के लिए आ रहे थे। रास्ते में कार चालक को अचानक से झपकी आ गई और गाड़ी पुल से जा टकराई, इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कोंडागांव के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर की पत्नी और शर्मिला सरकार शामिल हैं, जो नगर पालिका परिषद कोंडागांव की कर्मचारी थीं। कार के पुल से टकराते ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक की ओर का एयर बैग खुल जाने की वजह से चालक बच गया। कार शर्मिला सरकार का बेटा ही चला रहा था, घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए नेशनल हाइवे-30 पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने जल्द ही बहाल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed