फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   covid-19 in chhattisgarh; four corona infected including two CRPF jawans in kondagaon

छत्तीसगढ़ में लौट रहा कोरोना: कोंडागांव में CRPF के दो जवानों सहित चार संक्रमित, किसी की ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं

Sat, 01 Apr 2023 08:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Apr 2023 08:22 PM IST
सार

खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोलहेडकर ने बताया कि संक्रमित युवक सहित  पिछले तीन-चार दिनो से सीआरपीएफ जवानों के अलावा आसपास के लोग संक्रमित थे। बीमार युवक शुक्रवार सुबह इलाज के लिए अस्पताल आया था। 

विज्ञापन
covid-19 in chhattisgarh; four corona infected including two CRPF jawans in kondagaon
सांकेतिक फोटो - फोटो : Istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसारने लगा है। कोंडागांव में CRPF के दो जवानों सहित छह लोग संक्रमित मिले हैं। किसी की भी ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं है। बताया जा रहा है कि सभी को वैक्सीन की तीनों डोज भी लग चुके थे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिवार को आईसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संक्रमित लोगों में सबसे पहले बस्ती का एक युवक पॉजिटिव मिला था। युवक पेशे से चाय-नाश्ता की टपरी लगता है। कुछ दिनों से उसकी तबियत भी खराब चल रही थी। उपचार से पहले हुई कोविड जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल युवक व उसके पूरे परिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उसे आवश्यक दवाइयां भी दे दी गईं हैं।
विज्ञापन


खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोलहेडकर ने बताया कि संक्रमित युवक सहित  पिछले तीन-चार दिनो से सीआरपीएफ जवानों के अलावा आसपास के लोग संक्रमित थे। बीमार युवक शुक्रवार सुबह इलाज के लिए अस्पताल आया था। जहां रैपिड एंटीजन किट में जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को वैक्सीन की तीनों डोज भी लग चुकी है। आवश्यक सावधानियां बरतने की समझाइश दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed