फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   girlfriend denied for marriage, boy sold his house and became con man in Chhattisgarh

प्रेमिका ने शादी से इनकार किया तो कौड़ियों में बेचा करोड़ों का घर, बन गया शातिर लुटेरा

Wed, 09 Dec 2020 10:06 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 09 Dec 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
girlfriend denied for marriage, boy sold his house and became con man in Chhattisgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने एक साल के भीतर भिलाई, दुर्ग और रायपुर में 50 से ज्यादा लूट करने वाले आरोपी अभिषेक जोशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम आरोपी की दो महीने से तलाश कर रही थी। उसका स्थाई  ठिकाना न होने कारण पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने 17 मामलों का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब एक दर्जन फोन बरामद किए।
विज्ञापन

शादी से लड़की ने मना किया तो बेच दिया करोड़ों का घर

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक से प्रेमिका ने शादी से मना किया तो उसने अपना ढाई करोड़ का बंगला महज 14 लाख में बेच दिया। इसके बाद वह शातिर लुटेरा बन गया। उसने खीझ निकालने के लिए महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। उसने करीब 50 से अधिक वारदातें कीं। इसके अलावा भिलाई में आरोपी ने  इंजीनियरिंग छात्रा को चाकू मारकर लूटपाट की थी।  
विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने के लिए लिया सीसीटीवी फुटेज का सहारा

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अक्टूबर के महीने में सुपेला, भिलाई नगर समेत कई अन्य राज्यों में वारदातें की थीं। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। फुटेज में उसकी पहचान हो गई। उसके पास अलग लाल रंग की कार थी। पुलिस ने रायपुर के देवेंद्र नगर, उसके आने जाने के स्थान, कुम्हारी टोल प्लाजा समेत कई स्थानों पर उसकी फोटो लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में पकड़ा गया आरोपी

आरोपी की लोकेशन मिलने पर पुलिसकर्मियों ने रायपुर के होटल संचालक से संपर्क किया। होटल के स्टाफ बनकर पुलिस ने कई कमरों  के जाकर होटल में रुके लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस आरोपी के कमरे पर पहुंची और उससे आइडेंटिटी कार्ड मांगने लगी। जैसे ही आरोपी ने दरवाजा खोला, पुलिस तुरंत अंदर घुस गई और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह लूट के मोबाइल को ऑनलाइन बेचता था। सोने- चांदी के जेवर को भी उसने कई सुनारों को बेचे थे।

फोन हमेशा बंद रखता था आरोपी

पुलिस ने बताया कि वह अपने साथ फोन रखता था, लेकिन उसे वह हमेशा बंद रखता था। इससे उसे ट्रेस करने में समस्या आती थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता एक बैंक में नौकरी करते थे। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। उसने बीसीए की पढ़ाई की है। 

पढ़ाई के दौरान लड़की से हुआ था प्यार

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती एक लड़की से हो गई। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। इसी बीच उसके माता पिता की अचानक से मौत हो गई। लड़की ने भी उससे शादी करने से मना कर दिया। प्रेमिका ने अपने घरवालों के कहने पर शादी कर ली। इसके बाद उसने करीब 8 साल पहले जुर्म की दुनिया में कदम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed