फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Foreign returned engineer used to travel by plane and turned out to be a vicious thief

विदेश से लौटा इंजीनियर विमान से करता था सफर और निकला शातिर चोर

Tue, 27 Feb 2018 09:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Tue, 27 Feb 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
Foreign returned engineer used to travel by plane and turned out to be a vicious thief
रायपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर इंजीनियर को कार चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है जो बाकायदा एक गिरोह बनाकर ट्रैवल्स एजेंसी का कारें बुक करता था और उसे यात्रा के दौरान लूट लेता था। पुलिस ने उसके एक साथी को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


रायपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि संगठित तरीके से कार लूटनेवाले इस गिरोह का सरगना एक इंजीनियर दीवेंदु गांगुली है। वह थाईलैंड के इंन्सर टेलीकॉम कंपनी में नौकरी कर चुका है। लेकिन जल्द अमीर बनने की चाहत में विदेश की नौकरी को वह भारत लौट आया और यहां गाड़ी लूटने का धंधा करने लगा। 
विज्ञापन


रायपुर पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों के पकड़े जाने का खुलासा किया। नवी मुंबई सिद्धि स्पर्श कार्रेटिव हाउसिंग सोसायटी रूम नंबर 103 सेक्टर 23 में रहने वाले दीवेंदु गांगुली और 21 साल का उसका सहयोगी कृष्णा उर्फ कृश वारेलर की गिरफ्तारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर चोर इंजीनियर विमान से कहां पहुंचा?

Foreign returned engineer used to travel by plane and turned out to be a vicious thief
एएसपी सिटी विजय अग्रवाल ने पूरे केस के बारे बताया कि कैसे मुंबई में रहनेवाला यह शख्स रायपुर में कार चोरी करने के मामले में पकड़ा गया। उन्होंने बतााय कि आरंग में 25 जनवरी को कार लूट का केस दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की तफ्तीश करते हुए आरोपियों के ठिकाने पर पहुंची। उनके स्केज के आधार पर उन्हें पकड़ा जा सका।

एएसपी ने बताया कि दीवेंदु गांगुली अपने साथी कृष्णा के साथ नवी मुंबई से पहले कोलकाता विमान में गया। वहां से ट्रेन के रास्ते रांची आया और फिर रायपुर जाने के लिए ट्रैवल्स कंपनी की कार बुक कराई।

उसने इंटरनेट वेवसाइट जस्ट डायल से कार मंगाई और उससे छत्तीसगढ़ गया। आरंग पहुंचने पर उन्होंने कार चालक से गाड़ी लूट ली। वाहन लूटने के बाद दोनों आरोपी मुंबई के लिए रवाना हो गए। लेकिन पुलिस की घेराबंदी से घबराकर महाराष्ट्र बाडर के देवरी में कार छोड़कर फरार हो गए।

अंतरराज्यीय गाड़ी चोर गिरोह के बारे में तफ्तीश करने पर पुलिस ने आरोपियों को नवी मुंबई में खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed