फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Five naxalites arrested in Sukma of Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के सुकमा में पांच नक्सली गिरफ्तार, हमले में डिप्टी कमांडेंट हुए थे शहीद

Sun, 27 Dec 2020 05:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, रायपुर।
एजेंसी, रायपुर। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 27 Dec 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
Five naxalites arrested in Sukma of Chhattisgarh
नक्सली (File photo)

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से पुलिस ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सभी पर किस्टाराम क्षेत्र में बारूदी सुरंग लगाकर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने का आरोप है। इस हमले में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया, इलाके में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद शुक्रवार को सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।
विज्ञापन



टीम जब कासाराम गांव के पास गश्त पर थी, तभी तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस दल को देखकर भागने लगे। इन्हें टीम ने घेराबंदी कर कोमराम (20), सोढ़ी गंगा (40) और माडवी देवा (35) को पकड़ लिया। तीनों जनमिलिशया के सदस्य हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने तिंगनपल्ली गांव से माडवी गंगा (24) और माडवी दुधवा (20) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से कोरडेक्स वायर, जिलेटिन की छड़ं, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, आईईडी कन्टेनर, कुकर, टिफिन, विद्युत तार और बैटरी बरामद की है। गिरफ्तार नक्सलियों ने 13 दिसंबर को कासाराम गांव के जंगल में बारूदी सुरंग लगाई थी। इस सुरंग में हुए विस्फोट में कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed