फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   five dead body found of same family in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद

Sun, 07 Mar 2021 12:54 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
पीटीआई, दुर्ग (छत्तीसगढ़) Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 07 Mar 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
five dead body found of same family in chhattisgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दुर्ग जिले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव बरामद किए हैं। जिले के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि पाटन थाना क्षेत्र के बठेना गांव में पुलिस ने राम बृज गायकवाड़ (52), उनकी पत्नी जानकी बाई (47), पुत्र संजू (24), पुत्री ज्योति (21) और पुत्री दुर्गा (28) का शव बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सिन्हा ने बताया, पुलिस को आज शाम जानकारी मिली कि राम बृज और उसका पुत्र अपने मकान में छत के सहारे फांसी पर लटके हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस दल जब घटनास्थल पर पहुंचा तब उन्होंने पिता पुत्र का शव बरामद किया। दोनों के शव टीन की छत वाले मकान में एक लोहे की छड़ से सहारे लटके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब करीब ही खेत से तीन महिलाओं के शव मिले। सभी शव जले हुए थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से शवों की पहचान राम बृज की पत्नी और उनकी पुत्रियों के रूप में की गई।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया ने पुलिस ने घटनास्थल से एक पत्र बरामद किया है जिसमें मृत्यु के लिए किसी भी को दोषी नहीं ठहराया गया है तथा कहा गया है कि पैसों की लेन देन की वजह से यह कदम उठाया गया है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई है कि पिता पुत्र ने पहले तीनों महिलाओं की हत्या कर शव को करीब ही पुआल में जला दिया और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आसूचना शाखा के पुलिस महानिरीक्षक और दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक को एक दल गठित कर मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed