फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fire causes loss of Rs 20 lakh villager severely burnt while trying to extinguish it in Balrampur Ramanujganj

Balrampur Ramanujganj: आग लगने से 20 लाख की क्षति, बुझाने के प्रयास में ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा

Sat, 29 Mar 2025 07:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Mar 2025 07:54 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज ग्राम कनकपुर में घर के बाहर काट रखे गए सरसों के ढेर में आग लग जाने के बाद आग घर तक पहुंच गया। जिससे घर में रखा सभी सामान व घर धु धु करके जल गया। 

विज्ञापन
Fire causes loss of Rs 20 lakh villager severely burnt while trying to extinguish it in Balrampur Ramanujganj
आग लगने से झुलसा शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज ग्राम कनकपुर में घर के बाहर काट रखे गए सरसों के ढेर में आग लग जाने के बाद आग घर तक पहुंच गया। जिससे घर में रखा सभी सामान व घर धु धु करके जल गया सूचना पर मौके पर रामानुजगंज से फायर ब्रिगेड पहुंची परंतु आग बुझाने में घंटा लग गए वहीं ग्रामीण के द्वारा साहस का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया गया वह बुरी तरीका से झुलस गया जिसे 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज लाया गए जहां उसका इलाज चल रहा है। आग लगने से करीब 20 लाख रुपए की क्षति बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर जिला पंचायत के सभापति बद्री यादव पहुंचे जिन्होंने आग लगने से घायल ग्रामीण की आर्थिक मदद की एवं डॉक्टर से चर्चा कर बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कानपुर के प्रतिष्ठित किसान ओमप्रकाश तिवारी के पैतृक निवास के बाहर सरसों काटने के के बाद रखा गया था। जिसमें किसी प्रकार से आग पकड़ लिया था। आज को बुझाने के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा भरपूर प्रयास किया गया वहीं स्थानीय ग्रामीण लालू यादव उम्र 55 वर्ष के द्वारा साहस का परिचय देते हुए आग बुझाने में लग गए परंतु आग में काबू नहीं पाया जा सका आग की लपटे घर तक पहुंच गई एवं घर धु धु करके जलने लगा। इसके बाद फायर ब्रिगेड रामानुजगंज से बुलाया गया घंटो फायर ब्रिगेड के द्वारा आग बुझाने के लिए मशक्कत की जाती रही परंतु आज पर काबू पर पाने में घंटा लग गए। सूचना पर मौके पर जिला पंचायत के सभापति बद्री यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता दयाल विश्वास, विक्रम गुप्ता सहित अन्य लोग पहुचे। जिला पंचायत के सभापति बद्री यादव के द्वारा आग में झूलसे ग्रामीणों की आर्थिक मदद की एवं डॉक्टर से बेहतर इलाज के लिए दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed