फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   12 accused arrested for using bank account in online betting app

Durg: ऑनलाइन सट्टा एप में इस्तेमाल हो रहे थे बैंक खाते, पुलिस ने 12 खाताधारकों को किया गिरफ्तार

Sun, 26 Jan 2025 11:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Jan 2025 11:15 AM IST
सार

दुर्ग के मोहन नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एप में उपयोग करने वाले 12 खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
12 accused arrested for using bank account in online betting app
Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के मोहन नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एप में उपयोग करने वाले 12 खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने कुछ दिन पूर्व 111 खाते को सीज कर जांच में जुटी हुई थी।

विज्ञापन


 मोहन नगर पुलिस ने दुर्ग के स्टेशन रोड स्थित कर्नाटक बैंक शाखा में संचालित 111 खातों को संदिग्ध लेनदेन के चलते सीज किया था । पुलिस ने इन खातों में 86 लाख से अधिक रुपए का संदिग्ध लेनदेन होने की जानकारी लगी थी। पुलिस ने गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश पर मामला दर्ज किए थे। जिसके बाद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दुर्ग सीएसपी चिराग जैन के नेतृत्व में टीम ने काम किया। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि यह मामला ऑनलाइन सट्टा महादेव एप्प से जुड़ा है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में 8 पुरुष और 4 महिला सहित 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों को पुलिस वैन में भरकर जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश करके उनका पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश में जुटी हुई और इसके बाद ही पुलिस खुलासा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed