{"_id":"6a9960dc29f653e14106e20e","slug":"rain-continues-in-chhattisgarh-warning-of-thunderstorms-and-lightning-till-september-8-know-the-condition-of-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आठ सितंबर तक गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी, जानें अपने जिलों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आठ सितंबर तक गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी, जानें अपने जिलों का हाल
Thu, 03 Sep 2026 05:32 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 03 Sep 2026 05:32 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता को देखते हुए 8 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता को देखते हुए 8 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे में राज्य भर में मानसून की स्थिति सामान्य रही है। इस दौरान दुर्ग जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहा। बीते 24 घंटे में दुर्ग में 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहकर 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई।
दुर्ग में लगातार बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश और बादलों के कारण गर्मी का असर सीमित रहा, जिससे लोगों को सुहावने मौसम का अहसास हुआ। स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को भी दुर्ग में आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के दौरान एक या दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ में मानसून की कुल बारिश सामान्य से लगभग 2 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अनेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि सुकमा जिले में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पोंडी बचरा में सर्वाधिक 14 सेंटीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा कुसमी में आठ सेंटीमीटर तथा दौरा कोचली में छह सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं राजपुर, बिलासपुर, सूरजपुर और रामचंद्रपुर में पांच-पांच सेंटीमीटर बारिश हुई है। अंबिकापुर में तीन सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हुई है।