{"_id":"6a9ad7fda6c1702ab10f8f57","slug":"new-twist-in-rishi-nirmalkar-murder-case-sixth-arrested-after-questioning-five-accused-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में नया मोड़, पांच आरोपियों से पूछताछ के बाद छठे की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में नया मोड़, पांच आरोपियों से पूछताछ के बाद छठे की गिरफ्तारी
Fri, 04 Sep 2026 08:09 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:09 PM IST
सार
दुर्ग जिले के इंदिरा मार्केट स्थित होटल 36 इन में ऋषि निर्मलकर की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग जिले के इंदिरा मार्केट स्थित होटल 36 इन में ऋषि निर्मलकर की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने खंडेलवाल कॉलोनी निवासी वर्षीय रवि शर्मा (43 ) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके साथ ही, वारदात में पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या छह हो गई है। पुलिस पूर्व में गिरफ्तार पांचों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस छठे आरोपी तक पहुंची थी।
पुलिस जांच के अनुसार यह पूरी वारदात 24 जनवरी को होटल के एक कमरे में हुई। ऋषि निर्मलकर का आरोपियों के साथ उधार के पुराने पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी पैसे लौटाने का लगातार दबाव बना रहे थे। पैसे वापस न करने और फोन न उठाने की वजह से दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई थी। इसके बाद, ऋषि के साथियों ने उसे जबरन होटल के कमरे तक पहुंचाया। वहां आरोपियों ने ऋषि के साथ हाथ और मुक्कों से जमकर मारपीट की। ऋषि को गंभीर चोटें आईं। आरोपी उसे कमरे में ही छोड़कर मौके से चले गए। ऋषि ने घर पहुंचकर परिजनों को शरीर पर लगी चोटों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना के दो दिन बाद अचानक ऋषि की तबीयत अधिक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 25 जनवरी को सुपेला थाने से मर्ग डायरी मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। शुरुआती पड़ताल में यह स्पष्ट हुआ कि शरीर पर आई गंभीर चोटों के कारण ही ऋषि की मृत्यु हुई है। इसके बाद, कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पूछताछ के आधार पर पकड़ा छठा आरोपी
मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने सबसे पहले ओम नगर उरला निवासी प्रशांत राव (26 ) और जयंती नगर निवासी 18 वर्ष चार माह के लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे को गिरफ्तार किया। इसके बाद, 2 फरवरी को पुलिस ने घेराबंदी करके कैलाश नगर निवासी काके उर्फ हरविंदर सिंह (20), गुरुनानक नगर निवासी मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर (19 ) तथा हावड़ा निवासी व हाल मुकाम दीपक नगर निवासी अंकित झा (22 ) को पकड़ा। अदालत ने इन सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद पांचों आरोपियों से हुई पूछताछ में रवि शर्मा का नाम सामने आया। पुलिस ने रवि शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की और अपराध में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।