फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Education for visually impaired children get a new lease of life as Cg teachers create a digital audio library

सीजी: दृष्टिबाधित बच्चों की पढ़ाई को मिली नई रोशनी, छत्तीसगढ़ के शिक्षकों ने बनाई डिजिटल ऑडियो लाइब्रेरी

Fri, 04 Sep 2026 07:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अमन कोशले Updated Fri, 04 Sep 2026 07:33 PM IST
सार

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को सुलभ शिक्षा देने के लिए छत्तीसगढ़ के शिक्षकों ने बड़ी पहल करते हुए 'वर्ल्ड ऑडियो बुक्स' नाम से डिजिटल ऑडियो लाइब्रेरी तैयार की है। इस डिजिटल मंच पर अब तक 10,330 से अधिक शैक्षणिक ऑडियो सामग्री प्रकाशित हो चुकी है।

विज्ञापन
Education for visually impaired children get a new lease of life as Cg teachers create a digital audio library
के. शारदा को तत्कालीन राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन हाथों मिला था सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को सुलभ शिक्षा देने के लिए छत्तीसगढ़ के शिक्षकों ने बड़ी पहल करते हुए 'वर्ल्ड ऑडियो बुक्स' नाम से डिजिटल ऑडियो लाइब्रेरी तैयार की है। इस डिजिटल मंच पर अब तक 10,330 से अधिक शैक्षणिक ऑडियो सामग्री प्रकाशित हो चुकी है। इस उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। इस डिजिटल पुस्तकालय की मदद से ब्रेल लिपि और संसाधनों की कमी से जूझ रहे दृष्टिबाधित बच्चों को अपनी पढ़ाई, दोहराव और परीक्षा की तैयारी में बड़ी सहायता मिल रही है।
विज्ञापन

 
इस महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत दुर्ग जिले के खेदामारा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका के. शारदा ने 25 अक्तूबर, 2024 को की थी। स्वयं 80 प्रतिशत लोकोमोटर दिव्यांगता से प्रभावित के. शारदा ने एमएससी गणित, एमए अर्थशास्त्र और बीएड की शिक्षा प्राप्त की है। उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए उन्हें 5 सितंबर, 2024 को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सम्मान मिलने के बाद उन्होंने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से स्थायी शैक्षणिक व्यवस्था बनाने का संकल्प लिया। अध्ययन के दौरान उन्होंने पाया कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पाठ्य सामग्री अलग-अलग स्थानों पर बिखरी हुई है। इस समस्या के समाधान हेतु उन्होंने 'वर्ल्ड ऑडियो बुक्स' यूट्यूब चैनल स्थापित किया।
विज्ञापन

 
38 शिक्षकों के योगदान से व्यापक पाठ्यक्रम तैयार
शिक्षिका के. शारदा के इस प्रयास से धीरे-धीरे प्रदेश के विभिन्न जिलों के शिक्षक जुड़ते चले गए। अभियान में महासमुंद जिले के तुमगांव स्थित शासकीय प्राथमिक बालक शाला के शिक्षक बलराम नेताम, रिंकल बग्गा और अमित उइके सहित राज्य के कुल 38 शिक्षकों ने अपना योगदान दिया है। इस मंच पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा 6 से 12 तथा छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) व राज्य बोर्ड की कक्षा 5 से 12 तक के प्रमुख विषयों की सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इसमें गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षक शिक्षा से संबंधित सामग्री शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
20 विशेष विद्यालयों तक पहुंची ऑडियो शिक्षा
छत्तीसगढ़ के 20 दृष्टिबाधित विद्यालयों तक शैक्षणिक ऑडियो सामग्री की पहुंच बन चुकी है। विशेष विद्यालयों के साथ राज्य के शासकीय और अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थी भी इसका उपयोग अपनी पढ़ाई के लिए कर रहे हैं। अभियान के अंतर्गत जब 3,000 से अधिक ऑडियो सामग्री तैयार हो गई, तब 26 जनवरी  को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने 'वर्ल्ड ऑडियो बुक्स' यूट्यूब चैनल का औपचारिक विमोचन किया। राज्यपाल ने अभियान से जुड़े शिक्षकों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed