{"_id":"605719ee8ebc3ee64f1ce279","slug":"coronavirus-in-chhattisgarh-schools-colleges-and-anganwadi-will-be-closed-in-chhattisgarh-with-immediate-effect-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : छत्तीसगढ़ में सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर : छत्तीसगढ़ में सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश
Sun, 21 Mar 2021 03:33 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 21 Mar 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं। मंत्री रवींद्र चौबे ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
बता दें कि देश में एक बार फिर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कहर बढ़ता जा रहा है। देश में हालात पिछले साल जैसे हो गए हैं। देश में कोरोना के नए मामले हर दिन पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इस साल रविवार सुबह बीते 24 घंटे में पहली बार रिकॉर्ड 43,846 से अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 197 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 43,846 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,15,99,130 पहुंच गए हैं। इस साल पहली बार आज कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 43 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 197 लोगों की जान चली गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,59,755 पहुंच गई है।
विज्ञापन