फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress will agitate on the dilapidated condition of Keshakal Ghat

CG: केशकाल घाट की जर्जर स्थिति पर कांग्रेस करेगी आंदोलन, 24 सितंबर को धरना प्रदर्शन

Thu, 19 Sep 2024 04:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 19 Sep 2024 04:31 PM IST
सार

केशकाल घाट की खराब स्थिति और इससे आम जनता को हो रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। इसे लेकर 19 सितंबर को टाटामारी में कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 

विज्ञापन
Congress will agitate on the dilapidated condition of Keshakal Ghat
कांग्रेस कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केशकाल घाट की खराब स्थिति और इससे आम जनता को हो रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी अब आंदोलन की तैयारी में है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 19 सितंबर को टाटामारी में कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में घाट की जर्जर स्थिति और बस्तर की लाइफलाइन मानी जाने वाली इस सड़क को लेकर जनआंदोलन की योजना बनाई गई।

विज्ञापन


बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि 24 सितंबर मंगलवार को एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारी संख्या में हिस्सा लेंगे। इस आंदोलन के माध्यम से सरकार पर सड़क की मरम्मत और सुधार कार्य शीघ्र शुरू करने का दबाव डाला जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पीसीसी उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन, जिलाध्यक्ष झूमुक लाल दीवान सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा कांग्रेस के कई प्रमुख नेता जैसे कैलाश पोयाम, सगीर अहमद कुरैशी, रमिला मरकाम, महेंद्र नेताम और यासीन मेमन भी इस बैठक में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed